• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Animal Collection Day 12 : रणबीर की फ‍िल्‍म की भारत में कमाई Rs 450 करोड़ के पार! मंगलवार को कितने कमाए? जानें

Animal Collection Day 12 : रणबीर की फ‍िल्‍म की भारत में कमाई Rs 450 करोड़ के पार! मंगलवार को कितने कमाए? जानें

Animal Collection Day 12 : अनुमान लगाया जा सकता है कि फ‍िल्‍म इस वीकेंड भी अच्‍छा प्रदर्शन करने वाली है और 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।

Animal Collection Day 12 : रणबीर की फ‍िल्‍म की भारत में कमाई Rs 450 करोड़ के पार! मंगलवार को कितने कमाए? जानें

वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में भी यह फ‍िल्‍म अच्‍छा परफॉर्म कर रही है और अबतक 700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमा चुकी है।

ख़ास बातें
  • रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म की भारत में कमाई जारी
  • अबतक 450 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार
  • इस वीकेंड भी है अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद
विज्ञापन
Animal Collection Day 12 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर कारोबार कर रही है। फ‍िल्‍म को रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो गए हैं। बावजूद इसके दर्शक बड़ी संख्‍या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फ‍िल्‍म की भारत में कमाई 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। मंगलवार को फ‍िल्‍म का डेली कलेक्‍शन 13 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हुआ। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि फ‍िल्‍म इस वीकेंड भी अच्‍छा प्रदर्शन करने वाली है और 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़े बता रहे हैं कि एनिमल की भारत में कुल कमाई 12 दिनों में 457.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन ने 413.49 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, ज‍बकि तेलेगु वर्जन की कमाई 40 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में भी यह फ‍िल्‍म अच्‍छा परफॉर्म कर रही है और अबतक 700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमा चुकी है। 

मंगलवार को फ‍िल्‍म ने भारत में 12.72 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार के मुकाबले यह कारोबार 8 फीसदी कम था, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि वीकडे में भी फ‍िल्‍म का 12 करोड़ रुपये कमाना मायने रखता है। 

रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। युवाओं ने फ‍िल्‍म को पसंद किया है, लेकिन बड़ी संख्‍या में इसे अलोचना का भी सामना करना पड़ा है। संसद में भी इस फ‍िल्‍म का विषय उठा है। सिख संगठनों ने कुछ सीन्‍स पर ऐतराज जताया है। हालांकि इसका फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन पर असर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा। 

बात करें फ‍िल्‍म सैम बहादुर के कलेक्‍शन की, तो लगभग 55 करोड़ रुपये में बनी फ‍िल्‍म अबतक भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 61.15 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। विकी कौशल ने इस फ‍िल्‍म ने सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »