• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Animal Collection Day 11 : रणबीर की फ‍िल्‍म ने सोमवार को कमाए Rs 13 करोड़! जानें टोटल कलेक्‍शन

Animal Collection Day 11 : रणबीर की फ‍िल्‍म ने सोमवार को कमाए Rs 13 करोड़! जानें टोटल कलेक्‍शन

Animal Collection Day 11 : वीकडे होने के बावजूद फ‍िल्‍म ने 10 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार किया।

Animal Collection Day 11 : रणबीर की फ‍िल्‍म ने सोमवार को कमाए Rs 13 करोड़! जानें टोटल कलेक्‍शन

Photo Credit: T series

सोमवार को फ‍िल्‍म का डेली कलेक्‍शन 13.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

ख़ास बातें
  • रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल की कमाई जारी
  • सोमवार को फ‍िल्‍म ने 13 करोड़ रुपये से ज्‍यादा बटोरे
  • कुुल कलेक्‍शन भारत में 450 करोड़ रुपये के करीब
विज्ञापन
Animal Collection Day 11 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल का शानदार कलेक्‍शन जारी है। रिलीज के 11वें दिन और दूसरे सोमवार को भी दर्शक इस फ‍िल्‍म को देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। वीकडे होने के बावजूद फ‍िल्‍म ने 10 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार किया। सोमवार को फ‍िल्‍म का डेली कलेक्‍शन 13.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। फ‍िल्‍म का कुल कारोबार 450 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। ऐसा लगता है कि ‘एनिमल' इस हफ्ते 500 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर जाएगी। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़े बता रहे हैं कि एनिमल की भारत में कुल कमाई 11 दिनों में 445.12 करोड़ रुपये है। फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन ने 401.49 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, ज‍बकि तेलेगु वर्जन ने 39.4 करोड़ रुपये कमाए हैं। अन्‍य भाषाओं में फ‍िल्‍म की कमाई मामूली है, जबकि वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में यह अच्‍छा परफॉर्म कर रही है और अबतक 700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमा चुकी है। 
 

सोमवार को फ‍िल्‍म ने भारत में 13.85 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से 13.12 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी वर्जन से हुई। रविवार के मुकाबले सोमवार का कारोबार भले 61 फीसदी कम रहा हो, लेकिन वीकडे में ऐसी कमाई करना बड़ी बात है। रणबीर कपूर की इस फ‍िल्‍म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर फ‍िल्‍म के कंटेंट की आलोचना हो रही है। संसद में भी इस फ‍िल्‍म का विषय उठा है। सिख संगठनों ने कुछ सीन्‍स पर ऐतराज जताया है। इसके बावजूद दर्शक एनिमल को देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फ‍िल्‍म को ए सर्टिफ‍िकेट दिया गया है।  

यह फ‍िल्‍म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होती हुई नजर आ रही है। फ‍िल्‍म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इससे पहले ‘कबीर सिंह' जैसी हिट मूवी बना चुके हैं। एनिमल उनकी दूसरी हिंदी फ‍िल्‍म है। महज 2 हिंदी फ‍िल्‍मों के दम पर संदीप बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के बड़े निर्देशकों में शुमार हो गए हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »