• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Animal Collection Day 5 : Rs 283 करोड़ कमा लिए एनिमल ने भारत में! मंगलवार को कितना कलेक्‍शन हुआ? जानें

Animal Collection Day 5 : Rs 283 करोड़ कमा लिए एनिमल ने भारत में! मंगलवार को कितना कलेक्‍शन हुआ? जानें

Animal Collection Day 5 : एनिमल ने 63.8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को फ‍िल्‍म ने 66.27 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को डेली कलेक्‍शन बढ़कर 71.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Animal Collection Day 5 : Rs 283 करोड़ कमा लिए एनिमल ने भारत में! मंगलवार को कितना कलेक्‍शन हुआ? जानें

Photo Credit: Video Grab

एनिमल के साथ रिलीज हुई अभिनेता विकी कौशल की फ‍िल्‍म सैम बहादुर समीक्षकों और दर्शकों को पसंद तो आई है, लेकिन इसका फुटफॉल ज्‍यादा नहीं है।

ख़ास बातें
  • रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 300 करोड़ के करीब
  • भारत में जारी है शानदार कमाई
  • सैम बहादुर चल रही कछुए की चाल!
विज्ञापन
Animal & Sam Bahadur Collection Day 5 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल' (Animal) का शानदार कारोबार भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जारी है। फ‍िल्‍म की कहानी, उसमें महिलाओं के चित्रण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दर्शक रणबीर की परफॉर्मेंस को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ‘एनिमल' का भारत में कलेक्‍शन 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को फ‍िल्‍म ने लगभग 38 करोड़ रुपये बटोरे और जता दिया कि कमाई का सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है। वीकेंड में यह फ‍िल्‍म और दम दिखा सकती है।

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चला है कि ‘एनिमल' ने भारत में अबतक 283.74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। मंगलवार को इसने लगभग 38.25 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। यही रफ्तार जारी रहती है तो फ‍िल्‍म इस वीकेंड के खत्‍म होते-होते 500 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच सकती है।

एनिमल ने 63.8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को फ‍िल्‍म ने 66.27 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को डेली कलेक्‍शन बढ़कर 71.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फ‍िल्‍म ने अपने पहले सोमवार को 43.96 करोड़ रुपये का दमदार कारोबार किया। 

एनिमल के साथ रिलीज हुई अभिनेता विकी कौशल की फ‍िल्‍म सैम बहादुर (Sam Bahadur Collection) समीक्षकों और दर्शकों को पसंद तो आई है, लेकिन इसका फुटफॉल ज्‍यादा नहीं है। हर कोई फ‍िल्‍म की तारीफ कर रहा है, लेकिन दर्शक बड़ी संख्‍या में सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे। यह फ‍िल्‍म अबतक 32.55 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। ऐसा कहा जाना चाहिए कि अगर एनिमल के साथ यह फ‍िल्‍म रिलीज ना होती, तो ज्‍यादा कलेक्‍शन हासिल कर सकती थी।    

दिलचस्‍प यह है कि शाहरुख खान की फ‍िल्‍म डंकी भी इसी महीने रिलीज होने वाली है। पठान और जवान से बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धमाका कर चुके शाहरुख की फ‍िल्‍म ‘डंकी' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार कारोबार कर सकती है। ऐसे में एनिमल और सैम बहादुर को जल्‍द अच्‍छा कारोबार कर लेना होगा।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »