• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Alia Bhatt Deepfake Video : रश्मिका मंदाना, काजोल के बाद आलिया भट्ट का डीपफेक Video, जानें पूरा मामला

Alia Bhatt Deepfake Video : रश्मिका मंदाना, काजोल के बाद आलिया भट्ट का डीपफेक Video, जानें पूरा मामला

Alia Bhatt Deepfake Video : वीडियो में आलिया भट्ट का चेहरा जोड़कर एक महिला को अश्‍लील इशारे करते हुए दिखाया गया है।

Alia Bhatt Deepfake Video : रश्मिका मंदाना, काजोल के बाद आलिया भट्ट का डीपफेक Video, जानें पूरा मामला

वीडियो के बाद लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्‍तेमाल पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। (सांकेतिक तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • आलिया भट्ट का डीपफेक Video हुआ वायरल
  • एक महिला के चेहरे को आलिया के चेहरे से किया रिप्‍लेस
  • AI के गलत इस्‍तेमाल पर जाहिर हुई चिंता
विज्ञापन
Alia Bhatt Deepfake Video : डीपफेक वीडियोज लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था, जिसके खिलाफ इंडस्‍ट्री के बड़े लोगों ने तीखी प्रतिक्र‍िया दी। सरकार भी ऐक्‍शन में आई और सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स से ऐसे वीडियोज पर कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद काजोल का डीपफेक वीडियो आया और अब इस कड़ी में नाम जुड़ गया है आलिया भट्ट का। नए वीडियो ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के गलत इस्‍तेमाल को लेकर चिंता बढ़ा दी है।  

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में आलिया भट्ट का चेहरा जोड़कर एक महिला को अश्‍लील इशारे करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के बाद लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्‍तेमाल पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में एक लड़की वाइट एंड ब्लू फ्लोरल ड्रेस पहनकर बोल्ड पोज देती हुई दिख रही है। 

वीडियो में AI टूल का इस्‍तेमाल करके बेहद ही होशियारी से आलिया का चेहरा इस्‍तेमाल किया गया है। हालांकि उसके हाव-भाव से अंदाजा लग जाता है कि वीडियो डीपफेक है। 
 

क्‍या होता है डीपफेक 

‘डीपफेक' एक डिजिटल तरीका है जिसके तहत आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके यूजर्स किसी व्यक्ति की इमेज को किसी दूसरे की इमेज से आसानी से बदल सकता है।

हाल ही में ‘डीपफेक' वीडियोज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया था। पीएम मोदी ने डीपफेक वीडियो बनाने में हो रहे आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर बात की और इसे ‘बड़ी चिंता' बताया। 
उन्‍होंने खुद के एक डीपफेक वीडियो का हवाला दिया, जिसमें पीएम को गरबा करते हुए दिखाया गया था। 

डीपफेक वीडियोज का मामला बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो ने इसे और तूल दिया है। वीडियो को कांट-छांट कर तैयार किया गया था, जोकि असल में ब्रिटेन की रहने वाली एक भारतीय मूल की एक महिला का था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »