• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Zero SR X: ये है इलेक्ट्रिक बाइक का भविष्य! टीजर वीडियो में देखें इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन

Zero SR-X: ये है इलेक्ट्रिक बाइक का भविष्य! टीजर वीडियो में देखें इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन

Zero Motorcycles ने Zero SR-X नाम से एक नया कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल दिखाया है।

Zero SR-X: ये है इलेक्ट्रिक बाइक का भविष्य! टीजर वीडियो में देखें इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन

Zero SR-X इलेक्ट्रिक बाइक मैक्सिमम 110hp की पावर जनरेट कर सकती है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक बाइक को Zero SRS के चेसिस पर बनाया गया है
  • Zero SR-X 110 हॉर्सपावर और 190 Nm का पीक टार्क पैदा कर सकती है
  • ई-बाइक में लिथियम-आयन बैटरी पैक होगा, जिसी क्षमता 17.3 kWh होगी
विज्ञापन
अभी लोगों ने धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अपनाना शुरू ही किया है कि कई स्टार्टअप इस क्षेत्र में एडवांस होती टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए प्रतियोगिता को गर्माने का काम कर रहे हैं। अब, कई स्टार्टअप ऐसे आ गए हैं, जो अपना फोकस हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने पर कर रहे हैं, जो जबरदस्त पावर के साथ-साथ लॉन्ग रेंज देने का दावा करती हैं। वहीं, कुछ कॉन्सेप्ट ऐसे तैयार हो रहे हैं, जो साई-फाई मूवी के व्हीकल्स की याद दिलाते हैं। इस क्षेत्र में लेटेस्ट कॉन्सेप्ट Zero SR-X है, जिसे Zero Motorcycles नाम की कंपनी ने तैयार किया है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Zero Motorcycles ने Zero SR-X नाम से एक नया कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल दिखाया है। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी की इस लेटेस्ट पेशकश को Huge-Design के सहयोग से विकसित किया गया है। यह पहली नजर में आपको भविष्य पर आधिरित फिल्मों में दिखाई देने वाली मोटरसाइकिल्स की याद दिलाएगी। Zero Motorcycles का कहना है कि ये इलेक्ट्रिक बाइक असाधारण परफॉर्मेंस भी देगी। 

Zero SR-X में शार्प एयरोडायनामिक्स मिलते हैं और इसका स्टांस भी आक्रामक है। डिजाइन ऐसा कि बैठने के साथ ही आपको शायद फील हो कि आप किसी रेसिंग बाइक में बैठे हैं। कंपनी का कहना है कि "यह बाइक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक के लिए एक नई सब-कैटेगरी को परिभाषित करने का एक प्रयास है, जो स्ट्रीटफाइटर और ट्रैक बाइक के बीच बैठती है।"

इस इलेक्ट्रिक बाइक को Zero SRS के चेसिस पर बनाया गया है और इसमें और ZF75-10 इंजन दिया गया है। Zero SR-X कंपनी के दावे अनुसार, 110 हॉर्सपावर और 190 Nm का पीक टार्क पैदा कर सकती है। ई-बाइक में लिथियम-आयन बैटरी पैक होगा, जिसी क्षमता 17.3 kWh होगी। हालांकि, कंपनी ने फिलाहल रेंज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

कंपनी ने दो हफ्तों पहले इस इलेक्ट्रिक बाइक का एक टीजर भी शेयर किया था, जिसे आप नीचे देख सकते हैं:-


फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि इलेक्ट्रिक बाइक अपने प्रोडक्शन स्टेज पर कब आएगी। इसके अलावा, कंपनी इस ई-बाइक को किन मार्केट में पेश करेगी। हालांकि, इस तरह की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक से यह स्पष्ट हो जाता है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर क्षेत्र में आने वाले कुछ वर्षों में प्रतियोगिता गर्माने वाली है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »