Xiaomi ने शुरू की SU7 Ultra की बिक्री, 350 की टॉप स्पीड, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

यह इलेक्ट्रिक सेडान 350 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है। शाओमी का दावा है कि यह केवल 1.98 सेकेंड्स में 0-100 kmph की स्पीड तक जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 16:36 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लाई गई कंपनी की SU7 का एडवांस्ड वर्जन है
  • शाओमी की SU7 Ultra में तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं
  • इस इलेक्ट्रिक कार में ट्रिपल HyperEngine इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं

इसकी बैटरी की कैपेसिटी 150 kWh की है, जो 1,300 kW की अधिकतम डिस्चार्ज पावर देती है

पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बिजनेस शुरू करने वाली चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान SU7 Ultra की बिक्री शुरू कर दी है। यह पिछले वर्ष लाई गई कंपनी की SU7 का एडवांस्ड वर्जन है। शाओमी की SU7 Ultra में तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। 

शाओमी ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में SU7 Ultra की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 1.98 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। SU7 Ultra का प्राइस लगभग  CNY 5.30 लाख (लगभग 64 लाख रुपये) का है। इसके लिए प्री-ऑर्डर पिछले वर्ष अक्टूबर में शुरू हुए थे। 

Xiaomi SU7 Ultra के स्पेसिफिकेशंस 

इस इलेक्ट्रिक कार में ट्रिपल HyperEngine इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं। इनमें दो V8s और एक V6s मोटर है। ये मोटर फ्रंट और रियर व्हील्स पर हैं। इन तीनों मोटर के साथ SU7 Ultra का अधिकतम आउटपुट 1,548 hp और पीक टॉर्क 635 Nm का है। शाओमी ने बताया है कि इसमें बेहतर परफॉर्मेंस वाले डुअल-चैंबर एयर स्प्रिंग दिए गए हैं जिससे ड्राइवर को स्प्रिंग की कड़ाई और डैंपिंग के एडजस्टमेंट में आसानी होती है। SU7 Ultra की ट्रिपल मोटर कन्फिग्रेशन में टॉर्क वेक्टरिंग कंट्रोल दिया गया है। 
Advertisement

यह इलेक्ट्रिक सेडान 350 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है। शाओमी का दावा है कि यह केवल 1.98 सेकेंड्स में 0-100 kmph की स्पीड तक जा सकती है। इसमें सेफ्टी के लिए कार्बन सेरेमिक ब्रेक डिस्क, Akebono हाई-परफॉर्मेंस फिक्स्ड कैलिपर्स और ब्रेक पैड दिए गए हैं। शाओमी ने बताया है कि SU7 Ultra में में बिगिनर मोड, इकोनॉमी मोड, वेट मोड, स्पोर्ट मोड और कस्टम मोड जैसे विभिन्न ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। इन ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल प्रति दिन के इस्तेमाल और ट्रैक पर किया जा सकता है। ट्रैक पर इसकी परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए एनड्यूरेंस मोड, क्वालिफाइंग मोड और ड्रिफ्ट मोड के विकल्प मिलते हैं। SU7 Ultra में Qilin 2.0 बैटरी पैक है। इस बैटरी की कैपेसिटी 150 kWh की है, जो 1,300 kW की अधिकतम डिस्चार्ज पावर देती है। इसमें 5.2C चार्जिंग मल्टीप्लायर है। इसे केवल 12 मिनटों में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान की अधिकतम रेंज लगभग 620 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.