• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स

टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स

भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए टेस्ला के Model Y L को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए बुकिंग्स में बढ़ोतरी हुई है। बड़े शहरों से कंपनी को अधिक डिमांड मिल रही है

टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स

बड़े शहरों से कंपनी को अधिक डिमांड मिल रही है

ख़ास बातें
  • देश में बिजनेस के पहले वर्ष में टेस्ला ने लगभग 450 यूनिट की बिक्री की है
  • हाल ही में लॉन्च किए गए टेस्ला के Model Y L को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • बड़े शहरों से कंपनी को अधिक डिमांड मिल रही है
विज्ञापन

ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla को भारत में अपने बिजनेस के पहले वर्ष में ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। EV के सेगमेंट मजबूत ब्रांड होने के बावजूद Tesla ने देश में 500 से कम यूनिट्स की बिक्री की है। इसके पीछे बड़ा कारण कंपनी के मॉडल Y के महंगे प्राइसेज हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष जून के बीच मॉडल Y की लगभग 450 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे देश में EVs के प्रीमियम मार्केट में चुनौतियां अधिक होने का संकेत मिल रहा है। इस मार्केट में जर्मनी की लग्जरी कार मेकर्स  BMW और Mercedes-Benz की बड़ी हिस्सेदारी है। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष वर्ष जुलाई में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। हालांकि, कंपनी ने मॉडल Y की डिलीवरी को सितंबर में शुरू किया था। इसके बाद से कंपनी ने प्रति माह औसत 50 यूनिट्स  से कम की सेल्स की है। इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को कड़ी टक्कर देने वाली BYD का भी भारत में प्रदर्शन अच्छा रहा है। 

भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए टेस्ला के Model Y L को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए बुकिंग्स में बढ़ोतरी हुई है। बड़े शहरों से कंपनी को अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। टेस्ला की सेल्स कम होने के पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं। कंपनी के शोरूम दिल्ली, गुरूग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं। टेस्ला ने अपने डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेल्स मॉडल के जरिए मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। कंपनी के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है। 

देश में टेस्ला ने में अपने मॉडल Y का प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट भी लॉन्च किया था। यह Model Y के लॉन्ग रेंज प्रीमियम RWD की जगह लेगा। इस इलेक्ट्रिक SUV के नए वेरिएंट का प्राइस 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके साथ देश में टेस्ला के पास मॉडल Y के दो वेरिएंट्स - Premium RWD और L Premium AWD हो गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  2. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  3. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  4. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  5. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  6. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  7. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  8. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  10. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »