टेस्ला की दूसरी तिमाही में सेल्स अनुमान से रही बेहतर, कंपनी के शेयर में तेजी

टेस्ला को प्राइस घटाने और कम इंटरेस्ट रेट पर फाइनेंसिंग की पेशकश करने के बावजूद इसकी सेल्स नहीं बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 23:14 IST
ख़ास बातें
  • यह लगातार दूसरी तिमाही है जिसमें कंपनी की सेल्स में कमी हुई है
  • टेस्ला को बिक्री का बड़ा हिस्सा मॉडल 3 और मॉडल Y से मिला है
  • इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाने के बावजूद कंपनी की सेल्स नहीं बढ़ रही

कंपनी की सेल्स में एनालिस्ट्स के पूर्वानुमान से कम गिरावट हुई है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की दूसरी तिमाही में सेल्स में मामूली गिरावट हुई है। दूसरी तिमाही में टेस्ला की इंटरनेशनल सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर चार प्रतिशत से अधिक घटकर 4,36,956 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4,66,140 यूनिट्स की थी। हालांकि, टेस्ला की सेल्स में एनालिस्ट्स के पूर्वानुमान से कम गिरावट हुई है। 

यह लगातार दूसरी तिमाही है जिसमें कंपनी की सेल्स में कमी हुई है। टेस्ला को प्राइस घटाने और कम इंटरेस्ट रेट पर फाइनेंसिंग की पेशकश करने के बावजूद इसकी सेल्स नहीं बढ़ी है। पिछली तिमाही में कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग से 33,000 यूनिट्स से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। टेस्ला को बिक्री का बड़ा हिस्सा कम प्राइस वाली मॉडल 3 और मॉडल Y से मिला है। मौजूदा कैलेंडर ईयर के पहले छह महीनों में कंपनी ने 9,10,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री है। हाल ही में कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk ने बताया था कि कंपनी अगले वर्ष नए और अफोर्डेबल मॉडल्स को लॉन्च करेगी। 

पिछले वर्ष टेस्ला की मॉडल Y दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota की Corolla लगभग दो दशक से इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली कार थी। पिछले वर्ष यह बिक्री के लिहाज से चौथे स्थान पर थी। Jato Dynamics के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 12.2 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टोयोटा ने कोरोला की बिक्री में लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। पिछले वर्ष टोयोटा की RAV4 लगभग 10.8 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। 

टेस्ला को पिछले कई महीनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाने के बावजूद कंपनी की सेल्स नहीं बढ़ रही है। इस वजह से मस्क ने कंपनी में छंटनी करने का फैसला किया है। इस वर्ष की शुरुआत से कंपनी में लगभग 6,000 वर्कर्स की छंटनी हुई है। इसने सॉफ्टवेयर, सर्विस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट्स से वर्कर्स को बाहर किया है। यह कंपनी की स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव का संकेत है। पहली तिमाही में कंपनी के EV की डिलीवरी में लगभग 8.5 प्रतिशत की कमी हुई थी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.