टेस्ला की राइवल BYD के तिमाही प्रॉफिट की रफ्तार 2 वर्षों में सबसे कम हुई

चौथी तिमाही में यह अमेरिकी EV मेकर Tesla को पीछे छोड़कर सबसे अधिक EV बेचने वाली कंपनी बनी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 23:04 IST
ख़ास बातें
  • पिछली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 1.20 अरब डॉलर का रहा
  • BYD ने 70 लाख इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर ली है
  • EV के बड़े मार्केट्स में अमेरिका और चीन शामिल हैं

EV के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल  BYD का पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में प्रॉफिट 18.6 प्रतिशत बढ़ा है। यह दो वर्षों में कंपनी के प्रॉफिट में सबसे कम बढ़ोतरी है। BYD को अपने व्हीकल्स के प्राइसेज घटाने से यह झटका लगा है। पिछली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 1.20 अरब डॉलर का रहा। 

चौथी तिमाही में यह अमेरिकी EV मेकर Tesla को पीछे छोड़कर सबसे अधिक EV बेचने वाली कंपनी बनी थी। मशहूर इनवेस्टर Warren Buffett की हिस्सेदारी वाली BYD ने अपनी Seal EV के नए वर्जन का शुरुआती प्राइस भी कम रखा है। पिछले वर्ष इसने अपने बहुत से मॉडल्स के प्राइस घटाए थे। EV के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है। इसमें हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए टेस्ला सहित बहुत सी EV कंपनियों ने अपने मॉडल्स के प्राइसेज में कटौती की है। 

BYD ने 70 लाख इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर ली है। इसने यह आंकड़ा Denza N7 के साथ हासिल किया है जिसकी केवल इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री की जाती है। BYD ने मई 2021 में 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की थी। इसके बाद 18 महीनों के अंदर इसे तीन गुणा बढ़ाया गया था। पिछले वर्ष इसने 50 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था। BYD की Seal EV को भारत में लॉन्च के 15 दिनों में 500 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस में उपलब्ध है। 

EV के बड़े मार्केट्स में अमेरिका और चीन शामिल हैं। हालांकि, इन दोनों देशों के बीच तनाव का असर इनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। अमेरिका के इन्फ्लेशन रिडक्शन एक्ट को लेकर चीन ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन ( WTO) में शिकायत की है। चीन का कहना है कि यह एक्ट भेदभाव वाला है और इससे उचित प्रतिस्पर्धा को नुकसान हो रहा है। इस वर्ष की शुरुआत से अमेरिका में EV खरीदने वालों को 3,750 डॉलर से 7,500 डॉलर के टैक्स क्रेडिट तभी मिलेंगे अगर EV में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण मिनरल्स या अन्य बैटरी कंपोनेंट्स चीन, रूस, उत्तर कोरिया या ईरान से नहीं लिए गए या इनकी फर्मों ने नहीं बनाए हैं। चीन की कॉमर्स मिनिस्ट्री ने एक स्टेटमेंट में कहा कि अमेरिका ने क्लाइमेट चेंज से निपटने की आड़ में EV पर सब्सिडी के लिए भेदभाव वाली पॉलिसी बनाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  7. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  8. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  9. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  10. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.