Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!

Redmi ने भारत में Redmi 15 और Redmi Note 15 सीरीज की कीमतें फिर बढ़ा दी हैं। कुछ मॉडल्स अब लॉन्च प्राइस के मुकाबले 5,500 रुपये तक महंगे हो चुके हैं।

Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
ख़ास बातें
  • Redmi 15 और Redmi Note 15 सीरीज फिर महंगी हुई
  • कुछ मॉडल्स लॉन्च प्राइस से 5,500 रुपये तक महंगे हो चुके हैं
  • नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं
विज्ञापन

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने एक बार फिर भारत में अपने बजट और लोअर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने Redmi 15 और Redmi Note 15 सीरीज के कई वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। सामने आए डीलर कम्युनिकेशन के मुताबिक इस बार दोनों सीरीज के फोन 2,000 रुपये तक महंगे हुए हैं। हालांकि अगर लॉन्च प्राइस से तुलना करें, तो कुछ मॉडल्स की कीमत अब तक 5,500 रुपये तक बढ़ चुकी है।

प्राइस हाइक की डिटेल्स सबसे पहले टिप्सटर संजू चौधरी द्वारा X पर शेयर की गई। दावा किया गया है कि Redmi Note 15 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 24,999 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 26,999 रुपये कर दिया गया है। यानी इस मॉडल की कीमत में सीधे 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट पहले 27,999 रुपये में बिक रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत 29,999 रुपये हो गई है। यहां भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

अगर लॉन्च प्राइस से तुलना करें, तो Redmi Note 15 के बेस 8GB + 128GB मॉडल की कीमत जनवरी 2026 लॉन्च के समय 22,999 रुपये थी। अब यह 26,999 रुपये तक पहुंच गई है, यानी कुल 4,000 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल लॉन्च के समय 24,999 रुपये में आया था और अब 29,999 रुपये में बिक रहा है। इस तरह इसकी कीमत भी कुल 5,000 रुपये तक बढ़ चुकी है।

वहीं Redmi 15 के सभी वेरिएंट्स महंगे हुए हैं। 6GB + 128GB मॉडल पहले 18,499 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 20,499 रुपये हो गई है, यानी इसमें भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,499 रुपये से बढ़ाकर 22,499 रुपये कर दी गई है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट अब 24,499 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 22,499 रुपये थी। दोनों वेरिएंट्स 2,000 रुपये महंगे हुए हैं।

अगर Redmi 15 की लॉन्च कीमत से तुलना करें, तो यह फोन अगस्त 2025 में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब इसका 6GB + 128GB मॉडल 20,499 रुपये में बिक रहा है, जो लॉन्च के बाद से कुल 5,500 रुपये का हाइक है।

फिलहाल कंपनी ने इन प्राइस हाइक की आधिकारिक वजह नहीं बताई है। हालांकि रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि इसके पीछे ग्लोबल मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी एक बड़ी वजह हो सकती है। इंडस्ट्री में RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की सप्लाई प्रभावित होने का असर खासतौर पर बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर देखा जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »