Tesla की भारत से 2 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने की तैयारी

भारत में टेस्ला की फैक्टरी में बनने वाले EV का प्राइस लगभग 24,000 डॉलर का होगा। इस फैक्टरी से देश में EV की बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 22:59 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला की योजना भारत में EV की मैन्युफैक्चरिंग करने की है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • कंपनी के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है

हाल ही में कंपनी ने मॉडल 3 और मॉडल Y के प्राइसेज में कटौती की थी

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla ने भारत से 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने की योजना बनाई है। कंपनी ने पहले ही देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स की सोर्सिंग की है। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) मेकर टेस्ला की योजना भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की भी है। 

ट्रेड मिनिस्टर Piyush Goyal ने ऑटोमोबाइल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में बताया, "पिछले वर्ष टेस्ला ने देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदे थे। मेरे पास उन कंपनियों की लिस्ट है जिन्होंने टेस्ला को कंपोनेंट्स की सप्लाई की है। इस वर्ष टेस्ला का टारगेट 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने का है।" हाल ही में टेस्ला के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने देश में फैक्टरी लगाने की योजना के बारे में गोयल के साथ मीटिंग की थी। इस फैक्टरी में बनने वाले EV का प्राइस लगभग 24,000 डॉलर का होगा। इस फैक्टरी से देश में EV की बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। 

टेस्ला की चीन की फैक्टरी ने चार वर्षों में 20 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा हासिल किया था। इस फैक्टरी में टेस्ला की मॉडल 3 और मॉडल Y इलेक्ट्रिक कारें बनाई जाती हैं। इन कारों की चीन में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी होता है। कंपनी के लिए यह वॉल्यूम के लिहाज से सबसे बड़ी फैक्टरी है। टेस्ला के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। पिछले महीने कंपनी ने चीन में 84,159 यूनिट्स की बिक्री की थी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हाल ही में टेस्ला ने मॉडल 3 और मॉडल Y के प्राइसेज में कटौती की थी। इससे कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। चीन के शंघाई में मौजूद इस फैक्टरी में प्रत्येक 40 सेकेंड में एक इलेक्ट्रिक कार तैयार होती है। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला के CEO, Elon Musk प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। 

हाल ही में कंपनी की देश में यूनिट Tesla India Motor and Energy ने महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर में एक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। टेस्ला ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। कंपनी की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.