• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla ने बढ़ाई मैन्युफैक्चरिंग की स्पीड, चीन में फैक्टरी ने पार किया 20 लाख EV का आंकड़ा

Tesla ने बढ़ाई मैन्युफैक्चरिंग की स्पीड, चीन में फैक्टरी ने पार किया 20 लाख EV का आंकड़ा

इस अमेरिकी कंपनी के लिए यह वॉल्यूम के लिहाज से सबसे बड़ी फैक्टरी है। टेस्ला के लिए चीन एक महत्वपूर्ण मार्केट है

Tesla ने बढ़ाई मैन्युफैक्चरिंग की स्पीड, चीन में फैक्टरी ने पार किया 20 लाख EV का आंकड़ा

इस फैक्टरी में टेस्ला की मॉडल 3 और मॉडल Y इलेक्ट्रिक कारें बनाई जाती हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी के लिए यह वॉल्यूम के लिहाज से सबसे बड़ी फैक्टरी है
  • टेस्ला की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना भी आगे बढ़ रही है
  • इसकी योजना भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की चीन की फैक्टरी ने चार वर्षों में 20 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा हासिल किया है। इस फैक्टरी में टेस्ला की मॉडल 3 और मॉडल Y इलेक्ट्रिक कारें बनाई जाती हैं। इन कारों की चीन में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी होता है। 

कंपनी के लिए यह वॉल्यूम के लिहाज से सबसे बड़ी फैक्टरी है। टेस्ला के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। पिछले महीने कंपनी ने चीन में 84,159 यूनिट्स की बिक्री की थी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हाल ही में टेस्ला ने मॉडल 3 और मॉडल Y के प्राइसेज में कटौती की थी। इससे कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में बताया गया था कि चीन के शंघाई में मौजूद इस फैक्टरी में प्रत्येक 40 सेकेंड में एक इलेक्ट्रिक कार तैयार होती है। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला के CEO, Elon Musk प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। 

टेस्ला की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना भी आगे बढ़ रही है। हाल ही में कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। कंपनी की देश में यूनिट Tesla India Motor and Energy ने महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर में एक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। टेस्ला ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि, कंपनी को देश में बिजनेस शुरू करने में काफी देर हुई है। कंपनी की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो सकती है। कंपनी की भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। 

इसकी योजना भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है। देश में बिजनेस शुरू करने को लेकर मस्क ने कहा था, "दुनिया में किसी बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला जितना जल्द हो सके भारत में आएगी।" मस्क ने अगले वर्ष भारत की यात्रा करने का भी संकेत दिया था। कंपनी की इस वर्ष के अंत तक फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों से इस टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »