421km रेंज के साथ Tata Punch.ev लॉन्च, 10.99 लाख से शुरू कीमत, जानें फीचर्स

Punch.ev का 25 kWh सिंगल चार्ज में 315 km की MIDC रेंज प्रदान करता है, जबकि 35 kWh सिंगल चार्ज में 421 km की MIDC रेंज प्रदान करता है।

421km रेंज के साथ Tata Punch.ev लॉन्च, 10.99 लाख से शुरू कीमत, जानें फीचर्स

Photo Credit: Tata Motors

Tata Punch.ev की रेंज 421 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • Punch.ev की एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख से 13.29 लाख रुपये है।
  • Punch.ev 35 kWh सिंगल चार्ज में 421 km की MIDC रेंज प्रदान करता है।
  • Punch.ev 25 kWh सिंगल चार्ज में 315 km की MIDC रेंज प्रदान करता है।
विज्ञापन
Tata Passenger Electric Mobility (TPEM) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Punch.ev लॉन्च कर दी है। यह ब्रांड द्वारा हाल ही में पेश किए गए एडवांस प्योर ईवी आर्किटेक्चर acti.ev पर बेस्ड है। यह इलेक्ट्रिक कार क्लासिकल एसयूवी डिजाइन और पावर के साथ आती है। यहां हम आपको नई Punch.ev के फीचर्स से लेकर पावर और रेंज के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tata Punch.ev की कीमत


कीमत की बात करें तो Tata Punch.ev की एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख से 13.29 लाख रुपये है। वहीं Punch.ev Long Range की कीमत 12.99 लाख रुपये से 14.49 लाख रुपये तक है। यह इलेक्ट्रिक कार बिक्री के लिए देशभर में Tata Motors शोरूम और Tata.ev स्टोर पर उपलब्ध होगी।


Tata Punch.ev की पावर और रेंज


Tata Punch.ev दो बैटरी पैक के साथ आती है, जिसमें पहला 25 kWh और दूसरा 35 kWh है। 25 kWh सिंगल चार्ज में 315 km की MIDC रेंज प्रदान करता है, जबकि 35 kWh सिंगल चार्ज में 421 km की MIDC रेंज प्रदान करता है। ये बैटरी पैक दो ई-ड्राइव ऑप्शन में आते हैं, जिसमें पहला 60kW पर्मानेंट मेग्नेटिक सिंक्रोनॉज एसी मोटर 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि दूसरा 90kW पर्मानेंट मेग्नेटिक सिंक्रोनॉज एसी मोटर 190Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक कार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं सिर्फ 9.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकती है।

ईवी का बैटरी पैक और मोटर IP67 रेटेड है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कंपनी साथ में 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी प्रदान करती है। इसके अलावा Punch.ev लॉन्ग रेंज 3.3kW और 7.2kW एसी फास्ट चार्जर के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। चार्जर को घर या ऑफिस पर इंस्टॉल किया जा सकता है। डीसी फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के साथ यह किसी भी 50kW DC फास्ट चार्जर से 56 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशततक फास्ट चार्ज हो सकती है।


टेक फीचर्स


Tata Punch.ev में 26cm हाई डेफिनेशन इंफोटेनमेंट (HARMAN) और 26cm डिजिटल कॉकपिट दिया गया है। 2 स्पॉक स्टीयरिंग व्हील पर एल्युमिनेटेड लोगो मिलता है। एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट मिलता है, जिसके साथ Arcade.ev सपोर्ट और 17 ऐप्स का सपोर्ट शामिल है। नई ईवी विभिन्न वॉयस एसिस्टेंट 6 भाषाओं में 200 से ज्यादा कमांड्स के साथ “Hey Tata” और गूगल यूजर के लिए Alexa और एप्पल यूजर के लिए Siri का सपोर्ट मिलता है। यह ZConnect कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसके साथ स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड मिलती है। 45 टाइप सी यूएसबी पोर्ट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मूड लाइट्स, एयर प्यूरिफायर, पैडल शिफ्टर, 4 लेवल मल्टी मोड रिजनरेशन और ऑवर द एयर सॉफ्टवेयर अपग्रेड शामिल है।


सेफ्टी फीचर्स


सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX, रोलऑवर मिटिगेशन, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, हाइड्रोलिक फेडिंग कंपनसेशन,ई-कॉल और बी-कॉल के साथ SOS कॉलिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड और 360 सराउंड व्यू कैमरा सिस्टम समेत काफी कुछ शामिल है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Car, Electric Car Under 15 Lakhs
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »