• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tata की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Punch EV भारत में 17 जनवरी को होगी लॉन्च, Rs 21 हजार में करें बुक!

Tata की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Punch EV भारत में 17 जनवरी को होगी लॉन्च, Rs 21 हजार में करें बुक!

Tata Punch EV फीचर्स की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार 10.25 इंच के टच डिस्प्ले वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी।

Tata की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Punch EV भारत में 17 जनवरी को होगी लॉन्च, Rs 21 हजार में करें बुक!

Tata Punch EV भारत में लॉन्च के लिए तैयार है।

ख़ास बातें
  • कंपनी इसके लिए प्रीबुकिंग ओपन कर चुकी है।
  • इलेक्ट्रिक कार को 21 हजार रुपये की टोकन मनी के साथ बुक किया जा सकता है।
  • कंपनी इसे पांच वेरिएंट्स में लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
Tata Motors की चर्चित इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV भारत में 17 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इसके लिए प्रीबुकिंग ओपन कर चुकी है। इलेक्ट्रिक कार को 21 हजार रुपये की टोकन मनी के साथ बुक किया जा सकता है। इतना ही नहीं, लॉन्च से पहले टाटा ने पंच इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन, कलर और कई फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इस अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार के बारे में कुछ खास बातें। 

Tata Punch EV लॉन्च के लिए तैयार है। भारत में इलेक्ट्रिक कार 17 जनवरी को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल मचाएगी। इसे टाटा की ओर से सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार का टैग भी मिला है। कंपनी इसे पांच वेरिएंट्स में लॉन्च करने वाली है जिसमें Smart, Smart+, Adventure, Empowered, और Empowered+ शामिल होंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें पांच डुअल टोन और चार मोनोटोन एक्सटीरियर शेड्स में से चुना सकेगा। जिसमें स्वीडन ग्रीन, डेटोना ग्रे, फियरलेस रेड, एम्पावर्ड ऑक्साइड, और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल होंगे। इलेक्ट्रिक कार के लिए प्रीबुकिंग ओपन हैं जिसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर बुक किया जा सकता है। 

Tata Punch EV फीचर्स की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार 10.25 इंच के टच डिस्प्ले वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी। साथ ही इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एपल कार प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ट्विन स्पोक स्टीयरिंग व्हील (जिसमें टाटा का जगमगाता लोगो होगा), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वायरलेस चार्जर, सनरूफ, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर,  और एक 360 डिग्री सराउंड कैमरा होगा। यानी कि कार में सभी मॉडर्न फीचर्स का सपोर्ट मिलने वाला है। 

पावरट्रेन की बात करें टाटा पंच ईवी में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिल सकता है जिसमें मीडियम रेंज, और लॉन्ग रेंज का विकल्प होगा। कयास है कि इलेक्ट्रिक कार को 300 किलोमीटर तक की रेंज के साथ पेश किया जा सकता है। मार्केट में आने के बाद टाटा की इस लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला Citroen eC3 से होने वाला है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »