Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स

पिछले महीने इस मार्केट में MG Motor ने 5,877 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। MG Motor की EV की बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। पिछले महीने MG Motor ने Windsor EV Indulge Edition को लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2026 23:13 IST
ख़ास बातें
  • अक्टूबर में टाटा मोटर्स ने 14,552 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है
  • इस मार्केट में Tata Motors ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 8,472 यूनिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का मजबूत परफॉर्मेंस रहा है। इस मार्केट में Tata Motors ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। अक्टूबर में टाटा मोटर्स ने 14,552 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 8,472 यूनिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। 

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Tiago EV, Punch EV, Nexon EV और Sierra EV जैसे मॉडल शामिल हैं। इस मार्केट में  कंपनी की Punch EV एक महीने में 5,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री वाला पहला EV बनी है। पिछले महीने Mahindra & Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUVs की 8,472 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी की XEV 9s को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक SUV में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं। इसका 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है। XEV 9S का डिजाइन मॉडर्न लुक वाला है। 

Advertisement

पिछले महीने इस मार्केट में MG Motor ने 5,877 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। MG Motor की EV की बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। देश में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली इस कंपनी के EV के पोर्टफोलियो में Comet EV और ZS EV भी शामिल हैं। पिछले महीने MG Motor ने Windsor EV Indulge Edition को लॉन्च किया है। इसमें स्टैंडर्ड Windsor EV की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं। हालांकि, मैकेनिकल लिहाज से यह इस इलेक्ट्रिक SUV के स्टैंडर्ड मॉडल के समान है। Windsor EV के Indulge एडिशन का प्राइस लगभग 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV को शैडो गैल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। 

इस मार्केट में अक्टूबर में VinFast का चौथा रैंक है। वियतनाम की VinFast ने 2,565 यूनिट्स की बिक्री की है। देश में विनफास्ट की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के सेगमेंट में भी एंट्री करने की तैयारी है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट में Kia और Maruti Suzuki की बिक्री क्रमशः 1,386 यूनिट्स और 1,188 यूनिट्स की रही है। इसके बाद Hyundai (753 यूनिट्स) और चीन की BYD (735 यूनिट्स) हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.