टाटा मोटर्स ने EV चार्जिंग स्टेशंस के लिए Shell से किया टाई-अप

ब्रिटेन की ऑयल और गैस कंपनी Shell के देश में फ्यूल स्टेशंस पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 19:31 IST
ख़ास बातें
  • देश में लगभग 12,146 EV चार्जिंग स्टेशंस हैं
  • EV के मार्केट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है
  • अमेरिकी कंपनी Tesla की इस मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना है

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्शन को बढ़ाने के लिए Shell के साथ एग्रीमेंट किया है। ब्रिटेन की ऑयल और गैस कंपनी Shell के देश में फ्यूल स्टेशंस पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

टाटा मोटर्स के EV कस्टमर्स Tata Power के EV चार्जर्स के साथ ही थर्ड-पार्टी EV चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। टाटा पावर के पास 8,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस हैं। मिनिस्ट्री ऑफ पावर के डेटा के अनुसार, देश में लगभग 12,146 EV चार्जिंग स्टेशंस हैं। इस बारे में देश में Shell की यूनिट के डायरेक्टर, Sanjay Varkey ने कहा, "टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ हमारी पार्टनरशिप का लक्ष्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पहुंच बढ़ाना है। इसके लिए डिजिटल इंटीग्रेशन और कस्टमर्स से जुड़ी कोशिशों का इस्तेमाल किया जाएगा।" 
Advertisement

EV के चार्जिंग स्टेशंस लगाने के लिए पिछले महीने टाटा मोटर्स ने Hindustan Petroleum (HPCL) के साथ एग्रीमेंट किया था। इसके तहत, इस वर्ष के अंत तक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लगभग 5,000 फ्यूल पंपों पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। HPCL के पास 21,000 से ज्यादा फ्यूल पंप हैं। इन फ्यूल पंपों पर चार्जर लगाने से कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए एक्सपीरिएंस को बेहतर कर सकेगी। TPEM को इससे अपने EV के लिए चार्जिंग की सुविधा को बढ़ाने में आसानी होगी। इस मार्केट में TPEM का पहला स्थान है। इसके पोर्टफोलियो में चार EV - Punch, Tiago, Tigor और Nexon हैं। 

हाल ही में Tata Motors ने केवल EV के लिए अपना पहला शोरूम गुरूग्राम में शुरू किया था। HPCL के फ्यूल पंपों पर 3,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस लग चुके हैं। हाल ही में Tata Motors ने EV के प्राइस घटाए थे। इनके प्राइसेज में 1.20 लाख रुपये तक कटौती की गई थी। देश में कारों की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। इसकी सबसे अधिक बिकने वाली Nexon EV का प्राइस लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 14.5 लाख रुपये हो गया है। इसकी स्मॉल कार Tiago का प्राइस 70,000 रुपये तक कम हुआ है। इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होगा और Punch EV का प्राइस लगभग 12 लाख रुपये का है। अमेरिकी EV मेकर Tesla की भी देश में बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। इससे इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स को कड़ी टक्कर मिल सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.