Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

हैरियर EV के नए Fearless+ QWD 75 वेरिएंट का प्राइस 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके साथ इस इलेक्ट्रिक SUV के डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव को पहले से कम शुरुआती प्राइस पर खरीदा जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2026 00:34 IST
ख़ास बातें
  • Harrier EV को टाटा मोटर्स के Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV के नए वेरिएंट का प्राइस 26.49 लाख रुपये का है
  • इसके साथ Harrier EV के सात वेरिएंट्स हो गए हैं

इस इलेक्ट्रिक SUV में 75 kWh का बैटरी पैक है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स ने अपनी Harrier EV का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। हैरियर EV के नए Fearless+ QWD 75 वेरिएंट का प्राइस 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके साथ इस इलेक्ट्रिक SUV के डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव को पहले से कम शुरुआती प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Harrier EV को टाटा मोटर्स के Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। यह 504 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV की स्पीड 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph पर पहुंच सकती है। Harrier EV के डुअल मोटर क्वाड व्हील ड्राइव सेटअप में छह टेरेन मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में 75 kWh का बैटरी पैक है। इसकी MIDC रेंज लगभग 627 किलोमीटर और वास्तविक स्थितियों में अधिकतम रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की है। Harrier EV के Fearless+ QWD 75 वेरिएंट में ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट दी गई हैं। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक SUV में 360 डिग्री कैमरा, 10 स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें एंबिएंट लाइटिंग और रियर सनशेड भी मिलते हैं। इस वेरिएंट के साथ Harrier EV के सात वेरिएंट्स हो गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में एक अलग फीचर Transparent Mode का है। यह ड्राइविंग करते हुए SUV के नीचे के रास्ते की स्थिति को सेंट्रल स्क्रीन पर दिखाता है। यह ऑफ-रोड में रुकावटों से निपटने में मदद कर सकता है। इसके दोनों बैटरी पैक वाले विकल्प सिंगल मोटर और रियर-व्हील ड्राइव कन्फिग्रेशन के साथ हैं। Harrier EV को सिक्योरिटी के लिहाज से मजबूत रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत नेशनल क्रैश असेसमेंट प्रोग्राम ( NCAP) क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिले हैं।  

इससे पहले भी Tata Motors के कुछ व्हीकल्स को क्रैश टेस्ट में पूरा स्कोर मिला है। Harrier EV को एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5 स्टार मिले हैं। यह क्रैश टेस्ट इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू होता है। इसके सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, ISOFIX सीट माउंट्स, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS भी दिया गया है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 32 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट का स्कोर मिला है। व्हीकल असेसमेंट स्कोर में इसे 13 प्वाइंट में से नौ प्वाइंट दिए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.