Tata Motors के लिए Harrier इलेक्ट्रिक बनी सबसे अधिक बिकने वाला EV

पिछले कुछ महीनों से Tata Motors की EV की बिक्री लगातार बढ़ रही है। इस मार्केट में नवंबर में कंपनी ने 42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2025 20:18 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने हैरियर इलेक्ट्रिक की 2,458 यूनिट्स बिकी हैं
  • Tata Motors की EV की बिक्री पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही है
  • Harrier.ev के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये के बीच हैं

इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल्स में Harrier.ev की सबसे अधिक हिस्सेदारी हो गई है। पिछले महीने हैरियर इलेक्ट्रिक की 2,458 यूनिट्स बिकी हैं। इस वर्ष की शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हैरियर इलेक्ट्रिक ने Nexon.ev को पीछे छोड़ा है। Nexon.ev की लगभग 2,230 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले कुछ महीनों से Tata Motors की EV की बिक्री लगातार बढ़ रही है। इस मार्केट में नवंबर में कंपनी ने 42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। टाटा मोटर्स के EV पोर्टफोलियो में Punch.ev और Tiago.ev भी शामिल हैं। हैरियर के इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICS) वर्जन को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का मुकाबला Hyundai की Creta EV और हाल ही में लॉन्च की गई Vinfast की VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs से है। 

Advertisement

टाटा मोटर्स की महाराष्ट्र में पुणे के निकट पिंपरी की फैक्टरी में हैरियर इलेक्ट्रिक की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Harrier.ev की सिंगल चार्ज में रेंज 620 किलोमीटर से अधिक की है। इसमें डुअल मोटर (क्वाड व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है जो सभी चार व्हील्स को पावर देता है। यह Drift और Boost मोड्स के साथ है। 

Harrier EV में Sand, Rock Crawl और एक कस्टमाइज किए जा सकने वाली सेटिंग के साथ छह टेरेन मोड्स हैं। यह केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक जा सकती  है। इसके दोनों बैटरी पैक वाले विकल्प सिंगल मोटर और रियर-व्हील ड्राइव कन्फिग्रेशन के साथ हैं। इसके 75 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी है। हैरियर इलेक्ट्रिक को क्विक चार्जर से केवल 15 मिनटों में 250 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें  Dolby Atmos के साथ JBL Black 10-स्पीकर सिस्टम है। Harrier.ev के सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 540 डिग्री कैमरा व्यू, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.