Tata Motors का देश के EV मार्केट में 72 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कब्जा

पहली छमाही में EV की बिक्री 48,000 यूनिट्स की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

Tata Motors का देश के EV मार्केट में 72 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कब्जा

पहली छमाही में EV की कुल बिक्री 48,000 यूनिट्स की थी

ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स ने पहली छमाही में EV की 34,000 यूनिट्स बेची हैं
  • देश में सबसे अधिक बिकने वाली EV टाटा मोटर्स की Tiago है
  • इसका प्राइस 8.69 लाख रुपये से 12.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्केट मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुना हुआ है। पहली छमाही में पैसेंजर कारों और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स सहित लाइट व्हीकल्स की बिक्री 20 लाख यूनिट की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 18 लाख यूनिट्स का था। 

मार्केट रिसर्च फर्म Canalys के डेटा के अनुसार, पहली छमाही में EV की बिक्री 48,000 यूनिट्स की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने पहली छमाही में EV की 34,000 यूनिट्स बेची हैं। इस मार्केट में कंपनी के पास 72 प्रतिशत की हिससेदारी है। टाटा मोटर्स की Tiago, Nexon और Tigor सबसे अधिक बिक्री वाले EV में शामिल हैं। इसके बाद MG Motor और Mahindra हैं, जिनके पास EV के मार्केट में क्रमशः 10.8 प्रतिशत और 9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। देश में सबसे अधिक बिकने वाली EV टाटा मोटर्स की Tiago है। इसके बाद इसी कंपनी की Nexon और Tigor हैं। महिंद्रा की XUV400 का चौथा स्थान है। 

Canalys ने बताया कि MG Motor के 10 प्रतिशत हिस्सेदारी को पार करने के पीछे MG ZS और MG Comet की सफलता का बड़ा कारण है। महिंद्रा ने भी XUV400 के साथ इस मार्केट में टाटा मोटर्स को चुनौती दी है। टाटा मोटर्स ने देश में एक लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं। कंपनी ने लगभग पांच वर्ष EV सेगमेंट में Nexon EV को लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी इलेक्ट्रिक कारों ने देश में कुल लगभग 1.4 अरब किलोमीटर का ट्रैवल किया है। इसकी Tiago EV इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसका प्राइस 8.69 लाख रुपये से 12.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

टाटा मोटर्स की Tigor EV को 12.49 लाख रुपये से लगभग 13.75 लाख रुपये के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 315 किलोमीटर की है। Nexon EV के दो वर्जन, प्राइम और मैक्स हैं। इसका प्राइस 14.49 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये के बीच है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपने Harrier SUV की एक लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  2. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  3. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  6. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  7. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  8. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »