Tata Motors की EV सेल्स हुई 1 लाख से ज्यादा, 1.4 अरब किलोमीटर का किया ट्रैवल

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

Tata Motors की EV सेल्स हुई 1 लाख से ज्यादा, 1.4 अरब किलोमीटर का किया ट्रैवल

देश के EV मार्केट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • टाटा मोटर्स की Tiago EV सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों में से एक है
  • इसका प्राइस 8.69 लाख रुपये से 12.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने देश में एक लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं। कंपनी ने लगभग पांच वर्ष पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में Nexon EV को लॉन्च किया था। देश के EV मार्केट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में Tigor EV, Tiago EV और Nexon EV जैसी इलेक्ट्रिक कारें हैं। कंपनी ने बताया कि उसके इलेक्ट्रिक कारों ने देश में कुल लगभग 1.4 अरब किलोमीटर का ट्रैवल किया है। इसकी Tiago EV इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसका प्राइस 8.69 लाख रुपये से 12.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। कंपनी की Tigor EV को 12.49 लाख रुपये से लगभग 13.75 लाख रुपये के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 315 किलोमीटर की है। Nexon EV के दो वर्जन, प्राइम और मैक्स हैं। इसका प्राइस 14.49 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये के बीच है। 

हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपने फ्लैगशिप मॉडल Harrier SUV की एक लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया था। यह D8 प्लेटफॉर्म पर डिवेलप किए गए OmegaArc प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से मैन्युफैक्चर की गई कंपनी की शुरुआती SUV थी। D8 प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Jaguar Land Rover की रेंज रोवर जैसी SUV के लिए होता है। 

Harrier का प्राइस 15 लाख रुपये से 24.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह फाइव सीटर SUV है जिसका मुकाबला Hyundai की Creta और Kia Seltos जैसी SUV से है। पिछले कुछ वर्षों में इसके कई अपडेट और डार्क और कैमो जैसे नए वेरिएंट पेश किए गए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने Harrier SUV को BS6 Stage II का पालन करने वाले इंजन के साथ किया है। यह 2.0 लीटर Kyrotec डीजल इंजन 168 bhp की अधिकतम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस SUV में आगे से टकराने की चेतावनी, पीछे से टकराने की चेतावनी, इमरजेंसी ब्रेकिंग, डोर खुलने का अलर्ट, लेन बदलने का अलर्ट और हाई बीम असिस्ट जैसे कई  फीचर्स दिए गए हैं। इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  3. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  4. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  5. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  6. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  9. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »