Tata Motors की Harrier इलेक्ट्रिक के लिए 6 महीने से ज्यादा की वेटिंग 

देश में पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2025 21:42 IST
ख़ास बातें
  • यह EV केवल 6.3 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है
  • इसमें 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं
  • Harrier.ev के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये के बीच हैं

इसमें 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी Harrier SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हैरियर इलेक्ट्रिक कुछ वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड बढ़कर छह महीने से अधिक का हो गया है। इसमें 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। 

Harrier.ev के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार. इसके Adventure 65 और Adventure 65 ACFC के लिए 28 से 30 सप्ताह की वेटिंग की अवधि है। हैरियर इलेक्ट्रिक के अन्य वेरिएंट्स के लिए कस्टमर्स को 12 से 21 सप्ताह का इंतजार करना होगा। इस महीने की शुरुआत में Tata Motors ने इसके लिए बुकिंग्स शुरू की थी। यह इलेक्ट्रिक SUV केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें डुअल मोटर (क्वाड व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है जो सभी चार व्हील्स को पावर देता है। यह Drift और Boost मोड्स के साथ है। Harrier EV में Sand, Rock Crawl और एक कस्टमाइज किए जा सकने वाली सेटिंग के साथ छह टेरेन मोड्स हैं। इसे क्विक चार्जर से केवल 15 मिनटों में 250 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। 

Advertisement

देश में पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। हैरियर इलेक्ट्रिक में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें Dolby Atmos के साथ JBL Black 10-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसके सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 540 डिग्री कैमरा व्यू, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम, सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS शामिल हैं। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट और समन मोड जैसे फीचर्स से आसानी से पार्किंग की जा सकती है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में एक अलग फीचर Transparent Mode का है। यह ड्राइविंग करते हुए SUV के नीचे के रास्ते की स्थिति को सेंट्रल स्क्रीन पर दिखाता है। यह ऑफ-रोड में रुकावटों से निपटने के लिए कारगर होगा। इसके दोनों बैटरी पैक वाले विकल्प सिंगल मोटर और रियर-व्हील ड्राइव कन्फिग्रेशन के साथ हैं। हैरियर इलेक्ट्रिक के 75 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.