• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Privateer E 161: दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है यह इलेक्ट्रिक साइकिल, कीमत 6 Ola S1 के बराबर!

Privateer E-161: दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है यह इलेक्ट्रिक साइकिल, कीमत 6 Ola S1 के बराबर!

प्रीमियम माउंटेन बाइक के लिए मशहूर यूके-आधारित निर्माता Privateer ने E-161 को पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक एंड्यूरो माउंटेन बाइक बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है।

Privateer E-161: दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है यह इलेक्ट्रिक साइकिल, कीमत 6 Ola S1 के बराबर!
ख़ास बातें
  • यूके में इसकी कीमत 5,999 पाउंड (करीब 6.5 लाख रुपये) है
  • इसमें पावरफुल Shimano EP801 इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है
  • कंपनी ने ई-बाइक को 6061-T6 एल्यूमीनियम फुल-सस्पेंशन फ्रेम पर बनाया है
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रिक साइकिल मार्केट ने अभी तेजी नहीं पकड़ी है, लेकिन यूरोप और अमेरिका में कई ब्रांड्स ऐसे हैं, जो अब इलेक्ट्रिक साइकिल (ई-बाइक) पर फोकस कर रहे हैं। एक ऐसा ही ब्रांड Privateer है, जिसने अपनी लेटेस्ट ई-बाइक E-161 लॉन्च की है। ई-बाइक पहाड़ी रास्तों पर ट्रेल करने के लिए आदर्श बताई गई है। इसमें दमदार मोटर के साथ बेहतरीन सस्पेंशन और ब्रेक मौजूद होने का भी दावा किया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रीमियम माउंटेन बाइक के लिए मशहूर यूके-आधारित निर्माता Privateer ने E-161 को पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक एंड्यूरो माउंटेन बाइक बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है। यूके में इसकी कीमत 5,999 पाउंड (करीब 6.5 लाख रुपये) है। फिलहाल इसके भारत सहित बाहरी मार्केट में लॉन्च होने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है। ई-बाइक को कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी बेच रही है।

इलेक्ट्रिक बूस्ट के साथ आने वाली E-161 एंड्यूरो बाइक के लिए कंपनी ने Shimano के साथ सहयोग किया है। इसमें पावरफुल Shimano EP801 इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 85 Nm पीक टॉर्क और 500W की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है और इसे शिमैनो SLX 12-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें Shimano का 630 Wh का बैटरी पैक मिलता है। हालांकि, कंपनी ने सटीक रेंज की जानकारी नहीं दी है।

इसमें मजबूत 6061-T6 एल्यूमीनियम फुल-सस्पेंशन फ्रेम मिलता है, जिसकी बदौलत यह उबड़-खाबड़ इलाकों में भी टिकी रह सकती है। इसमें 170-मिलीमीटर फॉक्स 38 परफॉर्मेंस एलीट ई-बाइक+ फोर्क और फॉक्स फ्लोट X2 परफॉर्मेंस रियर शॉक और 161 मिलीमीटर रियर व्हील ट्रैवल शामिल है। अलॉय व्हील के साथ 29 इंच का फ्रंट व्हील और हंट ई ऑल-माउंटेन रिम्स से लैस 27.5 इंच का रियर व्हील मिलता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , E Bike, electric cycle, Electric Bicycle
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »