• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola S1 Air Teaser: 5 लाख किलोमीटर टेस्ट किया गया है अपकमिंग अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें लेटेस्ट टीजर वीडियो

Ola S1 Air Teaser: 5 लाख किलोमीटर टेस्ट किया गया है अपकमिंग अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें लेटेस्ट टीजर वीडियो

Ola S1 Air को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके जुलाई के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। ग्राहक ई-स्कूटर को 999 के रिफंडेबल अमाउंट के साथ प्री-बुक कर सकते हैं।

Ola S1 Air Teaser: 5 लाख किलोमीटर टेस्ट किया गया है अपकमिंग अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें लेटेस्ट टीजर वीडियो

Ola S1 Air को प्री-बुक करने वाले शुरुआती ग्राहकों को 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा

ख़ास बातें
  • Ola Electric ने अपकमिंग S1 Air का नया टीजर वीडियो रिलीज किया है
  • इसमें S1 Air की मजबूत क्वालिटी और जबरदस्त टेस्टिंग की डिटेल्स दी हैं
  • फिलहाल ई-स्कूटर को 999 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है
विज्ञापन
Ola S1 Air की प्री-बुकिंग चल रही है और कंपनी शुरुआती ग्राहकों को इसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। ये ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप का अब तक का सबसे किफायती मॉडल होगा। फिर भी, कंपनी द्वारा दावा की गई रेंज और पावर को देखा जाए, तो ये अपने प्रतिद्वंदियों को अच्छी टक्कर दे सकता है। डिलीवरी से पहले कंपनी ग्राहकों को लुभाने की भरपूर कोशिश कर रही है। प्री-बुकिंग ऑफर के साथ-साथ कंपनी ने हाल ही में एक टीजर वीडियो भी रिलीज किया है, जिसमें Ola S1 Air की मजबूत क्वालिटी और जबरदस्त टेस्टिंग को दिखाने की कोशिश की है।

Ola Electric द्वारा यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग की जानकारी दी गई है। टीजर में जानकारी दी गई है कि ई-स्कूटर में ग्राहकों के फीडबैक को शामिल किया गया है। कंपनी का यह भी कहना है कि S1 Air आराम और स्थायित्व के लिए डिजाइन किया गया है। ई-स्कूटर का विभिन्न इलाकों में खड़ी ढलानों और पहाड़ी सड़कों से लेकर घुमावदार सड़कों तक कड़ी टेस्टिंग की गई। वीडियो दिखाता है कि ई-स्कूटर इन चुनौतीपूर्ण इलाकों को शानदार तरीके से नेविगेट करता है। कंपनी का कहना है कि ई-स्कूटर को 500,000 किलोमीटर तक टेस्ट किया गया था, जिसका उल्लेख वीडियो टाइटल में भी किया गया है।


Ola S1 Air को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके जुलाई के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। ग्राहक ई-स्कूटर को 999 के रिफंडेबल अमाउंट के साथ प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग विंडो 28 जुलाई तक खुली है। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों के लिए कीमत 1,09,999 रुपये होगी। इसके बाद, ग्राहकों को ई-स्कूटर 10,000 रुपये मंहगा पड़ेगा, यानी कीमत 1,19,999 रुपये हो जाएगी। ये एक्स-शोरूम कीमतें होंगी। ग्राहक Ola Electric की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ई-स्कूटर को प्री-बुक कर सकते हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 एयर को अक्टूबर 2022 में घोषित किया था। उस वक्त इसका एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत 84,999 रुपये रखी गई थी। इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी कंपनी की ओर से शुरू नहीं की गई। डिलीवरी शुरू करने से पहले इसके 2 नए वेरिएंट लॉन्च किए गए। इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीन वेरिएंट्स पेश किए किए गए जिनमें 2kWh, 3kWh और 4kWh बैटरी विकल्प दिया गया। लेकिन बाद में सिर्फ 3kWh बैटरी वाला वेरिएंट ही रखा गया।

Ola S1 Air की टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा है और इसकी हब मोटर 4.5kW की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज 125 किमी बताई गई है और इसमें हाइपर-मोड एक्सेलेरेशन की सुविधा भी है। कंपनी का कहना है कि हाइपर-मोड एक्सेलेरेशन स्कूटर को 2.9 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा और 4.5 सेकंड में 60 किमी/घंटा तक जाने में सक्षम बनाता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में 34 लीटर तक का कार्गो स्पेस मिलता है। S1 Air में एक डिजिटल की (key) है, जो स्कूटर को दूर से अनलॉक कर सकती है। इसमें डिजिटल नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल करने का फीचर भी मिलता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »