Ola Electric का रिपब्लिक डे ऑफर, इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro पर 15,000 रुपये तक डिस्काउंट 

कंपनी का यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसे लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 18:35 IST
ख़ास बातें
  • ओला एक्सचेंज ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है
  • कंपनी का यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है
  • इसका प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये है

यह डिस्काउंट ऑफर 26-29 जनवरी तक उपलब्ध होगा

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने कस्टमर्स के लिए रिपब्लिक डे ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत  Ola S1 Pro पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें 10,000 रुपये का डिस्काउंट और इसके खाकी कलर वेरिएंट पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है। 

इसके अलावा कस्टमर्स ओला एक्सचेंज ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट ले सकते हैं। यह डिस्काउंट ऑफर 26-29 जनवरी तक उपलब्ध होगा। इस बारे में ओला इलेक्ट्रिक ने ट्वीट कर कहा, "देश के अग्रणी इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदने का एक कारण चाहिए? इस रिपब्लिक डे पर हम आपको उत्कृष्ट ऑफर्स और बहुत कुछ दे रहे हैं।" कंपनी का यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसे लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये है। कंपनी इसकी 170 किलोमीटर तक रेंज होने का दावा करती है। इसकी चार्जिंग में लगभग 6.5 घंटे लगते हैं। 
Advertisement

कंपनी ने दिसंबर में लगभग 25,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोले थे। कंपनी का इस महीने इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य है। ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने ट्वीट कर बताया था कि कंपनी 26 जनवरी तक और 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोलेगी। उनका कहना था कि ओला इलेक्ट्रिक का कस्टमर्स के पास पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया, "हमारे पास पिछले वर्ष के अंत में 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स थे। कंपनी 26 जनवरी तक और 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स शुरू कर रही है। इन सभी सेंटर्स में सर्विस डेस्क होंगे।" 

ओला इलेक्ट्रिक तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air की पेशकश करती है। कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इसका प्राइस 99,999 रुपये से 1,39,999 रुपये के बीच है। हाल ही में Aggarwal ने कहा था कि पिछला वर्ष देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने दावा किया था कि ओला इलेक्ट्रिक देश की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी है। पिछले वर्ष के अंत में Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.