Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रजिस्ट्रेशंस में होगी कमी, बिक्री पर नहीं होगा असर

इस वर्ष जनवरी में Ola Electric ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पहला स्थान दोबारा हासिल किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 19:46 IST
ख़ास बातें
  • इससे कंपनी की बिक्री पर कोई असर नहीं होगा
  • कंपनी का मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट लॉस बढ़ा है
  • हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था

यह व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को पूरा करने के लिए थर्ड-पार्टी एजेंसियों पर निर्भर करती है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक के फरवरी में VAHAN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशंस में कमी हो सकती है। कंपनी ने बताया है कि वह व्हीकल रजिस्ट्रेशन एजेंसियों के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बातचीत कर रही है। इसका उद्देश्य रजिस्ट्रेशन के प्रोसस को आसान बनाना और कॉस्ट को घटाना है। हालांकि, इससे कंपनी की बिक्री पर कोई असर नहीं होगा। 

ओला इलेक्ट्रिक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस में सुधार के लिए Rosmerta और Shimnit के साथ वह एग्रीमेंट की शर्तों में बदलाव को लेकर बातचीत कर रही है। इस वजह से फरवरी में रजिस्ट्रेशन की संख्या में अस्थायी तौर पर कमी हो सकती है। हालांकि, बिक्री पर इसका असर नहीं होगा। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कस्टमर्स को सीधे बिक्री की जाती है। इस वजह से यह व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को पूरा करने के लिए इन थर्ड-पार्टी एजेंसियों पर निर्भर करती है। 
Advertisement

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट लॉस बढ़ा है। कंपनी का तीसरी तिमाही में नेट लॉस लगभग 564 करोड़ रुपये का है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का नेट लॉस लगभग 376 करोड़ रुपये का था। इस वर्ष जनवरी में Ola Electric ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पहला स्थान दोबारा हासिल किया है। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को लगभग 495 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19.36 प्रतिशत घटकर लगभग 1,045 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 1,296 करोड़ रुपये रहा था। 

दिसंबर तिमाही में कंपनी का इबिट्डा लॉस बढ़कर लगभग 460 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह लगभग 301 करोड़ रुपये का था। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी ने Roadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। पिछले वर्ष के अंत में ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को लगभग चार गुणा बढ़ाया था। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto और TVS Motor ने अपनी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ाई है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.