ओला इलेक्ट्रिक जल्द शुरू करेगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग

Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 नवंबर 2024 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Roadster की डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत से होगी
  • यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले और ऑटो हिल-होल्ड असिस्टेंस जैसे फीचर्स हैं

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अगस्त में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को लॉन्च किया था। कंपनी ने बताया है कि वह जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। Roadster की डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत से होगी। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की ओला इलेक्ट्रिक की नई गीगाफैक्टरी में जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने का संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि गीगाफैक्टरी का मोटरसाइकिल के साथ स्तर बढ़ाया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को तीन वेरिएंट्स - Roadster, Roadster Pro और Roadster X में लाया गया है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटो हिल-होल्ड असिस्टेंस, Krutrim वॉयस असिस्टेंस, पार्किंग असिस्ट और ग्रुप नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं। 

Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। ओला इलेक्ट्रिक ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। यह 2.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 126 km/h की है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा किया है। 

पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक को सर्विस में कमियों को लेकर कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) इसी मामले में कंपनी की जांच करने जा रहा है। इससे पहले सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने शिकायतों की बड़ी संख्या के बाद ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस दिया था। पिछले महीने CCPA ने कस्टमर्स की लगभग 10,000 शिकायतों को लेकर कंपनी से जवाब मांगा था। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि उसने इन शिकायतों में 99 प्रतिशत से अधिक का समाधान कर दिया है। कंपनी के जवाब की समीक्षा करने के बाद CCPA ने BIS को इस मामले की विस्तृत जांच करने की जिम्मेदारी दी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.