Ola Electric के ई-स्कूटर्स पर 15,000 रुपये के बेनेफिट,  S1 X+ पर 20,000 रुपये की छूट

कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने वाले कस्टमर्स को क्रेडिट कार्ड की EMI पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है

Ola Electric के ई-स्कूटर्स पर 15,000 रुपये के बेनेफिट,  S1 X+ पर 20,000 रुपये की छूट

कंपनी ने जल्द IPO लाने की तैयारी की है

ख़ास बातें
  • ये ऑफर्स 15 जनवरी तक उपलब्ध होंगे
  • हाल ही में कंपनी ने नए S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू की थी
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने कस्टमर्स के लिए 15,000 रुपये के नए ऑफर्स की घोषणा की है। इनमें S1 Pro और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 6,999 रुपये की मुफ्त एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी, 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और फाइनेंस स्कीम्स शामिल है। इसके साथ ही S1 X+ पर 20,000 रुपये के डिस्काउंट को भी जारी रखा गया है। ये ऑफर्स 15 जनवरी तक उपलब्ध होंगे। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी  इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने वालों को क्रेडिट कार्ड की EMI पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही जीरो डाउन पेमेंट, नो-कॉस्ट EMI और 7.99 प्रतिशत जितने कम इंटरेस्ट रेट के बेनेफिट मिलेंगे। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने नए S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू की थी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद S1 X+ का प्राइस 89,999 रुपये होगा। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

यह इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी गई है और इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। S1 X+ में 6 kW की मौटर है। यह 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। इसकी योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की है। कंपनी ने दिसंबर में 30,219 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके लिए दिसंबर में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशंस हुए हैं। कंपनी की दिसंबर में बिक्री 74 प्रतिशत बढ़ी है। 

कंपनी ने बताया कि दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में उसकी बिक्री 68 प्रतिशत बढ़कर 83,963 यूनिट्स की रही। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी भी बनी है। ओला इलेक्ट्रिक ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। कंपनी में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »