Ola Electric के S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, 50,000 से ज्यादा बुकिंग

ओला इलेक्ट्रिक S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इसके प्रोडक्शन में बढ़ोतरी कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 23:09 IST
ख़ास बातें
  • इसकी टॉप स्पीड 90 kmph की है
  • यह 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है
  • कंपनी ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था

इसकी बैटरी 3 kWh की है जो सिंगल चार्ज में 151 किलोमीटर की रेंज देती है

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ola Electric के S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू हो गई है। इसके लिए कंपनी को 50,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। इसका प्राइस 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। S1 Air की डिलीवरी 100 से अधिक शहरों में शुरू की गई है। 

S1 Air की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी इसका प्रोडक्शन बढ़ा रही है। इसकी बैटरी 3 kWh की है जो सिंगल चार्ज में 151 किलोमीटर की रेंज देती है। यह 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 90 kmph की है। S1 Air को लगभग पांच घंटे में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग का दावा किया था। कंपनी ने S1 Air को 2.7 kW की मोटर के साथ लाने की घोषणा की थी लेकिन इसे अपग्रेड कर 4.5 kW कर दिया गया है।  

इसमें तीन राइडिंग मोड -  Eco, Normal and Sports हैं। इसकी टॉप स्पीड 85 kmph की होगी। कंपनी ने S1 Air में कुछ फीचर्स को घटाकर इसके प्राइस में कमी की है। हालांकि, यह दिखने में S1 और S1 Pro के समानहै। कंपनी की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर पहुंच गई है। कंपनी ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का है। 

पिछले सप्ताह ओला इलेक्ट्रिक ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए थे। S1X और S1X+ कंपनी के सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। Ola S1X का प्राइस 89,999 रुपये और S1X+ का 1,09,999 रुपये का है। S1X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का दावा है कि S1X+ की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। इसे मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका निचला हिस्सा ब्लैक कलर में होगा और बाकी के स्कूटर को अलग कलर में फिनिश किया जाएगा। इसमें सर्कुलर मिरर और नया डिस्प्ले दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.