Ola Electric ने मार्च में की सबसे अधिक बिक्री, मार्केट शेयर बढ़कर 30 प्रतिशत से ज्यादा

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाई है। इसके एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या 400 से ज्यादा हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2023 13:11 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में दो लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं
  • ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाई है
  • इसके एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या 400 से ज्यादा हो गई है
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने पिछले महीने लगभग 27,000 यूनिट्स की बिक्री की है। यह कंपनी की एक महीने में सबसे अधिक बिक्री है। इसका मार्केट शेयर बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है। कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में दो लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाई है। इसके एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या 400 से ज्यादा हो गई है। कंपनी का कहना है कि इसके कस्टमर्स में से लगभग 90 प्रतिशत किसी एक्सपीरिएंस सेंटर से 20 किलोमीटर की दूरी में रहते हैं। पिछले सात महीनों से यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे अधिक बिक्री करने वाली कंपनी है। ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal ने कहा, "पिछला फाइनेंशियल ईयर EV इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण रहा है। ओला इलेक्ट्रिक ने बेहतर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को प्रायरिटी दी है और इससे कंपनी की मार्केट में पोजिशन मजबूत हुई है। अगले कुछ वर्षों में EV इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आएगा और कंपनी इसमें आगे रहने के लिए तैयार है।" 
Advertisement

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना भी बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का टारगेट अपनी पहली कार को 50,000 डॉलर से कम पर लॉन्च करना है। 

इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला देश में टाटा मोटर्स के अलावा टेस्ला और ह्युंडई जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों से होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था। इसमें इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए थे।  इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है। इसके टू-स्पोक डिजाइन में जेट स्टाइल वाले स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल हैं जिनके बीच में OLA का लोगो है। इसमें रियरव्यू मिरर्स की जगह कैमरा है, जो एयरोडायनैमिक्स में मदद करेगा। इसके बीच में एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो 12 इंच से ज्यादा की हो सकती है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.