Ola Electric अगले महीने शुरू करेगी तमिलनाडु में बैटरी सेल की गीगाफैक्टरी 

ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2024 21:00 IST
ख़ास बातें
  • इस गीगाफैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी
  • ओला इलेक्ट्रिक ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर लाने की तैयारी की है
  • पिछले वर्ष कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट बेची हैं

कंपनी ने दिसंबर में 30,219 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric जल्द ही लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। कंपनी की तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बन रही गीगाफैक्टरी अगले महीने से शुरू हो जाएगी। इस गीगाफैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने चेन्नई में आयोजित तमिलनाडु ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट में रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "इस गीगाफैक्टरी के अगले महीने शुरू होने पर ओला इलेक्ट्रिक देश में लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी बन जाएगी।" इस गीगाफैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी। इसे 5 GWh की कैपेसिटी से शुरू किया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ ही मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank की ओर से भी शेयर्स की बिक्री की जाएगी। कंपनी इस IPO से मिलने वाले फंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल इस गीगाफैक्टरी के एक्सपैंशन में करेगी। 
Advertisement

कंपनी ने दिसंबर में 30,219 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके लिए दिसंबर में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशंस हुए हैं और इसकी बिक्री 74 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में उसकी बिक्री 68 प्रतिशत बढ़कर 83,963 यूनिट्स की रही। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी भी बनी है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था। S1 X+ का प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph होने का दावा किया गया है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। यह मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की भी योजना है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.