• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • TVS Motor की बिक्री दिसंबर में 25 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने बेची 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स 

TVS Motor की बिक्री दिसंबर में 25 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने बेची 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स 

इसकी मोटरसाइकिल्स की सेल्स लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 1,48,049 यूनिट्स की थी। इसके स्कूटर्स की बिक्री 34 प्रतिशत के इजाफे के साथ 1,03,167 यूनिट्स रही

TVS Motor की बिक्री दिसंबर में 25 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने बेची 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स 

यह विभिन्न प्राइस प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी

ख़ास बातें
  • इसकी मोटरसाइकिल्स की सेल्स लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 1,48,049 यूनिट्स की थी
  • कंपनी के पास दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स iQube और X हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक TVS Motor की दिसंबर में सेल्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 3,01,898 यूनिट्स की रही। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में इसने 2,42,012 यूनिट्स बेची थी। TVS Motor की टू-व्हीलर्स की बिक्री 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,90,064 यूनिट्स पर पहुंच गई। 

देश में कंपनी के टू-व्हीलर्स की सेल्स 33 प्रतिशत बढ़कर 2,14,988 यूनिट्स की रही। इसकी मोटरसाइकिल्स की सेल्स लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 1,48,049 यूनिट्स की थी। इसके स्कूटर्स की बिक्री 34 प्रतिशत के इजाफे के साथ 1,03,167 यूनिट्स रही। कंपनी के पास दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स iQube और X भी हैं। दिसंबर में TVS का एक्सपोर्ट आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 85,391 यूनिट्स रहा। 

TVS Motor की अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की रेंज को बढ़ाने की योजना है। कंपनी विभिन्न प्राइस प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी के डायरेक्टर और CEO, K N Radhakrishnan ने बताया था कि TVS Motor विभिन्न कंज्यूमर सेगमेंट के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पेश करेगी। इनमें पांच से लेकर 25 किलोवॉट तक की रेंज में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्रोडक्शन कैपेसिटी को प्रति माह बढ़ाकर 25,000 यूनिट्स किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क के विस्तार की भी है। 

कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट की भी तैयारी की है। इसके iQube का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X से होता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है।  iQube की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके एक अन्य वेरिएंट iQube ST में 5.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी रेंज लगभग 145 किलोमीटर  और टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगभग पांच घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। TVS के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X का प्राइस लगभग 2.5 लाख रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरज कैपेसिटी है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी कंपनियां अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »