Ola Electric ने लॉन्च किया S1 Pro Sport, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि इसकी IDC रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अगस्त 2025 23:26 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज में यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है
  • S1 Pro Sport में 13 kW फेरीट मोटर दी गई है
  • इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने 'संकल्प' इवेंट में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज में यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है। इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग 999 रुपये में कराई जा सकती है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

S1 Pro Sport में 13 kW फेरीट मोटर दी गई है जिसे ओला इलेक्ट्रिक ने डिवेलप किया है। इसमें स्पोर्ट-ट्यून्ड सस्पेंशन और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। यह पहली बार है कि इस टेक्नोलॉजी का देश में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस्तेमाल किया गया है। इसमें एयरोडायनैमिक डिजाइन, स्मॉल विंडस्क्रीन और विजिबिलिटी को बढ़ाने के लिए डेटाइम रनिंग लाइट दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कार्बन फाइबर से बना फ्रंट फेंडर और ग्रैब रेल है। इसमें कोलिजन वॉर्निंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक साइन की पहचान और स्पीडिंग एलर्ट मिलते हैं। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि इसकी IDC रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। S1 Pro Sport की टॉप स्पीड 152 km/h की है। यह दो सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर km/h की स्पी़ड पर पहुंच सकता है। इसकी नई फेरीट मैग्नेट मोटर 16 kW का पीक आउटपुट और 71 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसके फ्रंट में माउंटेड कैमरा एक डैशकैम के तौर पर कार्य कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंटरफेस को एक वॉयस असिस्टेंट, कस्टमाइज की जा सकने वाली डिस्प्ले थीम्स और स्मार्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक हैं। इसमें सीट के नीचे 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। Ola S1 Pro Sport की डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में की जाएगी। कंपनी ने अपने S1 Pro+ के 5.2 kWh बैटरी वाले वेरिएंट और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ के 9.1 kWh के वेरिएंट की प्राइसिंग में भी बदलाव किया है। इन दोनों मॉडल्स पर 17 अगस्त तक 10,000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.