Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X पर 10,000 रुपये के बेनेफिट्स का ऑफर

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स में 7 kW की मोटर दी गई है। Roadster X का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जून 2025 09:07 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स में 7 kW की मोटर दी गई है
  • Roadster X का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसके सभी वेरिएंट्स में 4.3 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है

यह ऑफर इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के शुरुआती 5,000 कस्टमर्स के लिए है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की है। कंपनी ने इसके शुरुआती 5,000 कस्टमर्स के लिए 10,000 रुपये के बेनेफिट्स की पेशकश की है। इसमें बैटरी के लिए फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी, MoveOS+ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और मुफ्त 'Essential Care' सर्विस शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Essential Care सर्विस में परफॉर्मेंस और सेफ्टी के लिए 18 प्वाइंट का इंस्पेक्शन किया जाता है। इसमें जेनुइन पार्ट्स की गारंटी के साथ ब्रेक, टायर्स और एक्सेल की सर्विसिंग भी शामिल होती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को तीन विभिन्न बैटरी पैक के विकल्पों के साथ तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। Roadster X की मैन्युफैक्चरिंग ओला इलेक्ट्रिक की FutureFactory में की जा रही है। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स में 7 kW की मोटर दी गई है। Roadster X का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। इसका 2.5 kWh वेरिएंट केवल 3.4 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसके 3.5 kWh और 4.5 kWh के वेरिएंट्स केवल 3.1 सेकेंड में इस स्पीड पर पहुंच सकते हैं। 

Roadster X के 2.5 kWh की टॉप स्पीड 105  km/h, 3.5 kWh और 4.5 kWh वेरिएंट्स की 118 km/h की है। इस मोटरसाइकिल का पीक पावर आउटपुट 9.38 HP का है। Roadster X के 2.5 kWh वाले बैटरी वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये, 3.5 kWh का 84,999 रुपये और 4.5 kWh का 95,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स में 4.3 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रिवर्स मोड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का मुकाबला Ultraviolette जैसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों से होगा। हाल ही में Ultraviolette ने Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Shockwave की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का आउटपुट 14 hp की पावर का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.