Ola Electric ने सर्विस में शिकायतों को दूर करने के लिए हायर किया कंसल्टेंट

पिछले महीने कंपनी ने अपने सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए Hyper Service कैम्पैन शुरू करने की जानकारी दी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2024 22:44 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक ने कंसल्टिंग फर्म Ernst & Young (EY) को हायर किया है
  • इसके सर्विस सेंटर्स पर काफी प्रेशर है
  • कंपनी के मार्केट शेयर में भी कमी हुई है

हाल ही में कंपनी ने एक नई सर्विस टीम बनाई थी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को अपनी सर्विस को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान में मदद के लिए कंपनी ने कंसल्टिंग फर्म Ernst & Young (EY) को हायर किया है। कंपनी के खिलाफ पिछले 12 महीनों में नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कस्टमर्स ने लगभग 10,000 शिकायतें दर्ज कराई हैं। 

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इसके साथ ही ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) को इस मामले का ऑडिट करने का निर्देश दिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपनी सर्विसेज में सुधार के लिए EY को हायर किया है। पिछले महीने इसने अपने सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए Hyper Service कैम्पैन शुरू करने की जानकारी दी थी। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर बैकअप इलेक्ट्रिक स्कूटर और कैब कूपंस देने की पेशकश की है। इसमें कस्टमर्स को एक दिन में रिपेयर की पेशकश की जाएगी। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर कस्टमर्स को बैकअप S1 स्कूटर दिया जाएगा। इसके अलावा Ola Care+ सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर्स को ओला कैब्स लेने के लिए कूपन दिए जाएंगे जो उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस या रिपेयर पूरी होने तक वैध होंगे। इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने एक नई सर्विस टीम बनाई थी। कंपनी के एक कस्टमर ने खराब सर्विस से नाराज होकर ओला इलेक्ट्रिक के एक शोरूम में आग लगा दी थी। 

कंपनी के सर्विस सेंटर्स पर काफी प्रेशर है। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में खराबी के मामले बढ़ने से कस्टमर्स को ज्यादा इंतजार करना पड़ता है और वे नाराज हो जाते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सीरीज में Roadster, Roadster Pro और Roadster X को लाया गया है। Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी लगभग 124 km/h की टॉप-स्पीड पर पहुंच सकती है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.