Ola Electric की बढ़ी पावर, कंपनी को मिला 14 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट

कंपनी में सिंगापुर की इनवेस्टमेंट फर्म Temasek की अगुवाई वाले एक फंडिंग राउंड में यह इनवेस्टमेंट किया गया है। इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगाई गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 सितंबर 2023 20:05 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू लगभग 5.4 अरब डॉलर लगाई गई है
  • कंपनी की योजना अगले वर्ष इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की है
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में यह पहले स्थान पर है

इस फंडिंग राउंड में जापान का SoftBank Group भी शामिल है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में से एक Ola Electric को 14 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट मिला है। कंपनी में सिंगापुर की इनवेस्टमेंट फर्म Temasek की अगुवाई वाले एक फंडिंग राउंड में यह इनवेस्टमेंट किया गया है। इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगाई गई है। 

मौजूदा एक्सचेंज रेट पर यह इनवेस्टमेंट 1,164 करोड़ रुपये से अधिक का है। ओला इलेक्ट्रिक की योजना जल्द ही इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए डॉक्युमेंट्स जमा करने की है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले कंपनी को दोबारा फंड मिल सकता है। टेमासेक पहले भी ओला इलेक्ट्रिक में फंड लगा चुकी है। इस फंडिंग राउंड में जापान का SoftBank Group भी शामिल है। ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में उतरने की भी तैयारी की है। 
Advertisement

कंपनी ने अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी शुरू कर दी है। पिछले महीने Ola S1 X को 89,999 (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह तीन वेरिएंट्स और विभिन्न बैटरी साइज में उपलब्ध होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि S1 X और S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपडेटेड रेंज के लिए उसे 75,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। कंपनी ने S1X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया है। इसके 2 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये और 3 kWh बैटरी वाले वेरिएंट का 99,999 रुपये है। S1X+ को 3 kWh बैटरी पैक के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और यह इस मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और चीफ, Bhavish Aggarwal ने बताया था, "मुझे स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के लिए चार से छह वर्ष लगने का अनुमान था। यह अब काफी पहले हो सकता है। ओला इलेक्ट्रिक मेरी शुरुआती योजना से अधिक तेजी से बढ़ी है और मार्केट का रिस्पॉन्स बहुत मजबूत है।" उन्होंने कहा था कि कंपनी साउथईस्ट एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप में स्कूटर्स को एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है। इस योजना देरी हुई है क्योंकि देश में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  2. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  3. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  4. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  5. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  7. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  8. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  9. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  10. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.