Ola Electric ने दिखाया Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का टीजर, 999 रुपये में होगी बुकिंग

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster Pro केवल 1.2 सेकेंड में 0.40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 सितंबर 2024 21:57 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग शुरू हो गई है
  • Roadster के 2.5 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये का है
  • हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई है

इसे तीन वेरिएंट्स - Roadster, Roadster Pro और Roadster X में लाया गया है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने हाल ही में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को लॉन्च किया था। इसे तीन वेरिएंट्स - Roadster, Roadster Pro और Roadster X में लाया गया है। इसके लिए 999 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में Roadster को चलते हुए दिखाया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटो हिल-होल्ड असिस्टेंस, Krutrim वॉयस असिस्टेंस, पार्किंग असिस्ट और ग्रुप नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं। 
Advertisement
 
Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। ओला इलेक्ट्रिक ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में की जाएगी। इस मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। यह 2.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 126 km/h का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster Pro केवल 1.2 सेकेंड में 0.40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 194 km/h और सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर की है। इसमें 10 इंच की टचस्क्रीन है। Roadster Pro के 8 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस 1,99,999 रुपये और 16 KWH का 2,49,999 रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी अगले वर्ष दिवाली तक शुरू होगी। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री लगभग 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। यह इस आंकड़े तक इतनी कम अवधि में पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनी है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  2. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  6. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  7. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  8. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  9. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  10. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.