Ola CEO Bhavish Aggarwal vs Kunal Kamra: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खराबी पर X पर घमासान

Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल और कॉमीडियन कुणाल कामरा के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त भिड़ंत हो गई।

Ola CEO Bhavish Aggarwal vs Kunal Kamra: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खराबी पर X पर घमासान

कुणाल ने पूछा था कि क्या भारतीय कस्टमर्स के पास वॉइस नहीं है। क्या वो यही डिजर्व करते हैं।

ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर भिड़े भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा
  • ओला सर्विस सेंटर में खराब पड़े स्‍कूटरों पर जुबानी जंग
  • सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है मामला
विज्ञापन
Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल और कॉमीडियन कुणाल कामरा के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त भिड़ंत हो गई। दरअसल, भाविश अग्रवाल ने ओला की गीगाफैक्‍टरी की एक तस्‍वीर शेयर की थी, जिसके जवाब में कुणाल कामरा ने ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़े कई फॉल्‍टी ई-स्‍कूटरों की फोटो शेयर की। उन्‍होंने कई सवाल किए। इस भाविश ने उन्‍हें बुरा-भला कहा और यहां तक लिख दिया कि हमारे लिए काम करो, तुम्‍हारे फेल कॉमिडी करियर से ज्‍यादा पैसे देंगे।  

भाविश की गीगाफैक्‍टरी वाली फोटो के जवाब में कुणाल कामरा ने जो फोटो शेयर की थी, उसके साथ कई सवाल भी पूछे थे। उन्‍होंने नितिन गडकरी और जागोग्राहकजागो को भी टैग किया था। कुणाल ने पूछा था कि क्या भारतीय कस्टमर्स के पास वॉइस नहीं है। क्या वो यही डिजर्व करते हैं। उन्‍होंने लिखा कि टू-वीलर्स ऐसे कई लोगों की जीवनरेखा है जो दिहाड़ी करते हैं। कुणाल ने ओला यूजर्स से अपील की कि अपनी परेशानी को भाविश को टैग करके बताएं। 

कुणाल के पोस्‍ट पर भाविश ने लिखा, अगर आपको इतना फर्क पड़ता है तो हमारे लिए काम करो। इस पेड ट्वीट और फेल कॉमिडी करियर से ज्‍यादा पैसे दूंगा। चुपचाप बैठे रहो और हमारे असली ग्राहकों की परेशानी सुलझाने पर फोकस करने दो। 
 

दोनों के बीच जुबानी जंग रुकी नहीं। भाविश ने यहां तक लिख दिया कि आजा सर्विस सेंटर, बहुत काम है। तुम्‍हारे फ्लॉप शो से जितना पैसा मिलता है, उससे ज्‍यादा दूंगा। 

वहीं कुणाल ने ग्राहकों के पैसे वापस करने की डिमांड की। उन्‍होंने लिखा कि मुझे आपके पैसे की जरूरत नहीं है। लोग अपने ऑफ‍िस तक नहीं पहुंच पा रहे, क्‍योंकि उनकी बाइकें सर्विस सेंटर पर खड़ी हैं। उन्‍हें आपका जवाब चाहिए। 

कुणाल ने पूछा कि जिन लोगों ने OLA बाइक ली है क्‍या उन्‍हें खराबी के कारण 100 फीसदी रिफंड नहीं दिया जा सकता। आप मुझे पैसे दे सकते हो, जो आपका कस्‍टमर भी नहीं है। 
 

OLA बाइकों में खराबी से जूझ रहे ग्राहक 

OLA बाइकों में खराबी का यह पहला मामला नहीं है। मीडिया रिपोर्टों में कई वाकये आए हैं, जिनमें कस्‍टमर्स ओला से खुश नहीं है। कर्नाटक में प‍िछले महीने एक ओला कस्‍टमर ने शोरूम में ही आग लगा दी थी, क्‍योंकि वह सर्विस से संतुष्‍ट नहीं था। कस्‍टमर ने 1.40 लाख रुपये में ओला स्‍कूटर खरीदा था, जिसमें दो दिन बाद ही प्रॉब्‍लम आने लगी थी। 
 

OLA लाई स्‍कूटरों की सेल

तमाम विवादों के बीच ओला इलेक्ट्रिक ने ओला सीजन सेल (Biggest OLA Season Sale) की घोषणा की है। कंपनी ने इसे BOSS सेल के नाम से प्रोमोट किया है जिसमें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खरीद पर भारी छूट का लाभ उठाया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अधिकारिक हैंडल से कंपनी ने इससे संबंधित एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसके अनुसार OLA S1 स्कूटर मात्र Rs 49,999 की शुरुआती कीमत में खरीदे जा सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »