• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bajaj Chetak EV की बिक्री में 295.52% का सालाना इजाफा, Ola ई स्कूटर ने भी किया कमाल, जानें TVS और Ather का हाल!

Bajaj Chetak EV की बिक्री में 295.52% का सालाना इजाफा, Ola ई-स्कूटर ने भी किया कमाल, जानें TVS और Ather का हाल!

TVS Motor की बात करें, तो सिंगल मॉडल (iQube) रखने वाली कंपनी की इस साल मार्च में कुल रिटेल बिक्री 26,501 यूनिट्स थी, जबकि पिछले साल मार्च में कंपनी ने 16,893 यूनिट्स बेची थीं। वहीं, इस साल फरवरी में 14,537 यूनिट्स बिकी थीं। यह YoY 56.88% और 82.30% MoM बढ़ोतरी थी। 

Bajaj Chetak EV की बिक्री में 295.52% का सालाना इजाफा, Ola ई-स्कूटर ने भी किया कमाल, जानें TVS और Ather का हाल!
ख़ास बातें
  • मार्च में TVS, Bajaj और Ather ने कुल 1,15,061 यूनिट की संयुक्त बिक्री की
  • रिटेल मार्केट में Ola Electric ने भी अच्छी वृद्धि देखी
  • TVS Motor ने मार्च में 56.88% YoY और 82.30% MoM बढ़ोतरी दर्ज की
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में बढ़ोतरी जारी है। मार्च महीने में TVS, Bajaj और Ather ने मिलकर कथित तौर पर 82.52% का मार्केट शेयर हासिल किया। इस दौरान तीनों ब्रांड्स ने कुल 1,15,061 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, Ola Electric की सेल्स के आंकड़ों में भी इजाफा हुआ है। बता दें कि 1 अप्रैल से ज्यादातर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं ने अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा किए जानें की घोषणा की थी। वहीं, Ola ने हाल ही में अपने S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में कटौती की है।

रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 में TVS, Bajaj और Ather ने कुल 1,15,061 यूनिट्स की संयुक्त बिक्री कर 82.52% का मार्केट शेयर हासिल किया। रिटेल मार्केट में कथित तौर पर Ola Electric ने अच्छी वृद्धि देखी। मार्च महीना चारों दिग्गज ई-स्कूटर मिर्माताओं के लिए अच्छा साबित हुआ, जहां साल-दर-साल और माह-दर-माह, दोनों में सभी निर्माताओं ने बढ़ोतरी दर्ज की। मार्च 2024 में रिटेल सेल्स बढ़कर कुल 1,39,531 यूनिट्स हो गई, जो मार्च 2023 में बेची गई 86,358 यूनिट्स से अधिक थी, जबकि फरवरी 2024 में बिक्री 82,237 यूनिट्स थी। 

साल-दर-साल की वृद्धि की बात करें, तो यहां लिस्ट में Ola Electric ने बाजी मारी। मार्च 2024 में कंपनी की कुल बिक्री 53,320 यूनिट्स रही, जो मार्च 2023 में बेची गई 21,435 यूनिट्स की तुलना में 148.75% अधिक थी। वहीं, माह-दर-माह की बिक्री भी फरवरी 2024 में बेची गई 33,846 यूनिट्स से 57.54% ज्यादा थी। ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी वर्तमान में 38.21% है।

TVS Motor की बात करें, तो सिंगल मॉडल (iQube) रखने वाली कंपनी की इस साल मार्च में कुल रिटेल बिक्री 26,501 यूनिट्स थी, जबकि पिछले साल मार्च में कंपनी ने 16,893 यूनिट्स बेची थीं। वहीं, इस साल फरवरी में 14,537 यूनिट्स बिकी थीं। यह 56.88% YoY और 82.30% MoM बढ़ोतरी थी। 

Bajaj Auto के पास भी केवल Chetak EV है, जिसने साल-दर-साल 295.52% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी है। जहां पिछले साल मार्च में कंपनी 4,553 यूनिट्स बेचने में सक्षम थी, वहां इस साल मार्च में आकंड़ा 18,008 यूनिट्स था। पिछले साल फरवरी में बिकीं 11,699 यूनिट्स की तुलना में कंपनी ने 53.93% का इजाफा दर्ज किया है।

बात Ather Energy की करें, तो कंपनी के मल्टीपल मॉडल्स वाले पोर्टफोलियो ने 41.44% की YoY और 91.38% की MoM बढ़ोतरी दर्ज की। मार्च 2024 में कंपनी ने 17,232 यूनिट बेची थीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »