• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV मार्केट में आएगी तेजी! हर साल बिकेंगी 1 करोड़ गाड़‍ियां, मिलेंगी 5 करोड़ नौकरियां

EV मार्केट में आएगी तेजी! हर साल बिकेंगी 1 करोड़ गाड़‍ियां, मिलेंगी 5 करोड़ नौकरियां

नितिन गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में दुनिया का टॉप ईवी मैन्‍युफैक्‍चरर बनने की क्षमता है।

EV मार्केट में आएगी तेजी! हर साल बिकेंगी 1 करोड़ गाड़‍ियां, मिलेंगी 5 करोड़ नौकरियां

गडकरी ने कहा कि सरकार ने मौजूदा प्रदूषण फैलाने वाले वीकल्‍स को हाइब्रिड और पूरी तरह से ईवी में बदलने की अनुमति दी है।

ख़ास बातें
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जताई उम्‍मीद
  • ईवी की सेल 1 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
  • करोड़ों की संख्‍या में नौकरियां भी होंगी जनरेट
विज्ञापन
Nitin Gadkari on EV : इलेक्ट्रिक वीकल्‍स का मार्केट लगातार बढ़ रहा है। सरकार को भी उम्‍मीद है कि अगले कुछ वर्षों में ईवी (EV) की सेल नए मुकाम पर पहुंच सकती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उम्‍मीद जताई है कि भारत में 2030 तक सालाना एक करोड़ इलेक्ट्रिक वीकल्‍स (ईवी) की सेल होने की उम्मीद है। इससे करीब पांच करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने 19वें EV EXPO 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 34.54 लाख इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पहले ही रजिस्‍टर्ड हैं। 

नितिन गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में दुनिया का टॉप ईवी मैन्‍युफैक्‍चरर बनने की क्षमता है और सरकार क्‍लीन एनर्जी के प्रोडक्‍शन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गडकरी ने कहा कि सरकार ने मौजूदा प्रदूषण फैलाने वाले वीकल्‍स को हाइब्रिड और पूरी तरह से ईवी में बदलने की अनुमति दी है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है और टेक्‍नॉलजी का प्रदर्शन सफलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक में तेजी से ईवी को बढ़ावा देने का है।

आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि देश में ईवी की सेल बढ़ रही है। नवंबर 2023 में देशभर में ईवी की सेल 1,52,610 यूनिटों तक पहुंच गई। जो नवंबर 2022 की तुलना में ईयर-ऑन-ईयर 26 फीसदी ज्‍यादा है। पिछले साल नवंबर में 1,21,598 यूनिट सेल दर्ज की गई थी। ओवरऑल नंबर को देखें तो साल 2023 के पहले 11 महीनों में देश में टूवीलर्स, थ्रीवीलर्स, पैसेंजर वीकल्‍स और कमर्शल ईवी की बिक्री 13,87,114 यूनिट तक पहुंच गई। यह पिछले साल के 11 महीनों के मुकाबले करीब 50 फीसदी ज्‍यादा है। 

अन्‍य खबरों की बात करें तो बीते दिनों नितिन गडकरी ने कथित तौर पर कहा था कि ड्राइवरलेस कारें भारत में नहीं आएंगी। गडकरी ने इसके पीछे ड्राइवरों की जॉब की सेफ्टी का हवाला दिया था। उन्‍होंने कहा था कि वह कभी भी ड्राइवरलेस कारों को भारत में आने की परमिशन नहीं देंगे। ऐसा हुआ तो कई ड्राइवरों की जॉब चली जाएगी। गडकरी ने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »