MG Motor की Windsor बनी लगातार दूसरी बार सबसे अधिक बिकने वाली EV

यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा

MG Motor की Windsor बनी लगातार दूसरी बार सबसे अधिक बिकने वाली EV

इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं

ख़ास बातें
  • पिछले महीने MG Motor की कुल बिक्री 6,019 यूनिट्स की रही है
  • यह लगातार दूसरा महीना है जिसमें Windsor सबसे अधिक बिकने वाली EV है
  • इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। MG Motor ने नवंबर में  Windsor EV की 3,144 यूनिट्स बेची हैं। यह लगातार दूसरा महीना है जिसमें Windsor सबसे अधिक बिकने वाली EV रही है। पिछले महीने MG Motor की कुल बिक्री 6,019 यूनिट्स की रही। 

कंपनी की कुल सेल्स में न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत की है। हालांकि, यह कंपनी की होलसेल्स है। MG Motor की नवंबर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री 5,092 यूनिट्स की रही। कंपनी के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। इस सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान है। MG Motor ने अक्टूबर में Windsor EV की 3,116 यूनिट्स बेची थी। कंपनी ने दशहरा पर इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल देना होगा। MG Motor को इसकी बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर 15,000 से अधिक बुकिंग्स मिली थी। इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इसका मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है।   
Windsor EV में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट है। यह चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध है। इसका केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके रियर में रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं। इसके डैशबोर्ड पर 15.6 की टचस्क्रीन है। इसके साथ ही ड्राइवर के लिए 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और पैनारैमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. POCO के F7 5G की 1 जुलाई से शुरू होगी बिक्री, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
  2. UBON SP-85 Party Speaker भारत में लॉन्च, 30W साउंड, 20 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
  4. BSNL लगाएगी फ्लैश सेल, फ्री डेटा से लेकर डिस्काउंट तक की पेशकश
  5. Asus का लैपटॉप भारत में 18,990 रुपये में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy M36 5G भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
  7. Redmi K Pad टैबलेट 8.8-इंच डिस्प्ले, 7500mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Xiaomi YU7 EV: करीब 30 लाख से शुरू होती है इस 835 KM रेंज वाली YU7 EV की कीमत, जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. Google Pixel 7 आखिर क्यों हुआ जापान में बैन?
  10. Xiaomi MIX Flip 2 हुआ 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »