MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा

जून में कंपनी की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। MG Motor ने बताया कि इसके पीछे फ्यूल का महंगा होना और EVs को चलाने का कम खर्च जैसे कारण हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 23:40 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने MG Motor ने 7,500 से अधिक यूनिट्स बेची हैं
  • जून में कंपनी की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75% से ज्यादा की है
  • EV के सेगमेंट में MG Motor की Windsor EV की मजबूत डिमांड है

देश में पिछले कुछ वर्षों में EV का मार्केट तेजी से बढ़ा है

भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor ने जून में अपनी सबसे अधिक होलसेल बिक्री की है। कंपनी की बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने MG Motor ने 7,500 से अधिक यूनिट्स बेची हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जून में कंपनी की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। MG Motor ने बताया कि इसके पीछे फ्यूल का महंगा होना और EVs को चलाने का कम खर्च जैसे कारण हैं। कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर,  Vinay Raina ने कहा, "जून में बिक्री के आंकड़े से कंपनी के पोर्टफोलियो की मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। हमारी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बड़ी हिस्सेदारी बरकरार है।" 

Advertisement

EV के सेगमेंट में MG Motor की Windsor EV की जोरदार डिमांड है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लॉन्च के बाद से सेल्स 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है। Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इस ट्रेंड के पीछे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और कम रनिंग कॉस्ट जैसे प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया गया था। Windsor EV Pro का प्राइस 18 लाख रुपये से कुछ अधिक का है। बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) के ऑप्शन के साथ इसका प्राइस काफी घट जाता है। हालांकि, इस ऑप्शन में 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल भी चुकाना पड़ता है। 

MG Motor का दावा है कि Windsor EV का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाले स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर है। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सेडान के जैसा कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.