• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत की पहली गियर वाली Electric Motorbike हुई Auto Expo 2023 में पेश, Bajaj और Hero को देगी कड़ी टक्कर

भारत की पहली गियर वाली Electric Motorbike हुई Auto Expo 2023 में पेश, Bajaj और Hero को देगी कड़ी टक्कर

Matter की Electric Motorbike में 6.0 kWh की बैटरी दी गई है जो कि नॉर्मल 5A सॉकेट से प्लग इन करके चार्ज हो सकती है।

भारत की पहली गियर वाली Electric Motorbike हुई Auto Expo 2023 में पेश, Bajaj और Hero को देगी कड़ी टक्कर

Photo Credit: Matter

ख़ास बातें
  • Matter की Electric Motorbike में 6.0 kWh की बैटरी दी गई है।
  • Matter Concept EXE एक ऐसी बाइक है जो कि युवाओं को काफी पसंद आएगी।
  • Matter Concept UT कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाई गई इलेक्ट्रिक बाइक होगी।
विज्ञापन
भारतीय स्टार्टअप Matter ने Auto Expo 2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश करके सभी बड़े प्लेयर्स को चौंका दिया है। जी हां आपने अब तक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तो सुनी होंगी और देखी भी होंगी, लेकिन गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नहीं देखी होगी। जी हां यही खास टेक्नोलॉजी Matter लेकर आई है, जिसने भारत की पहली बिना गियर वाली Electric Motorbike पेश की है। इसके अलावा Matter ने Concept EXE और Concept UT को भी शोकेस किया। 

पावर और स्पेसिफिकेशंस: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Matter की Electric Motorbike में 6.0 kWh की बैटरी दी गई है जो कि नॉर्मल 5A सॉकेट से प्लग इन करके चार्ज हो सकती है। इसमें दी गई मोटर 10.5kW की पावर और 520Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इसमें IP67 रेटिंग वाली लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी है। यह बाइक फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लेती है। 

इस इलेक्ट्रिक बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स यूनिट दी गई है। सेफ्टी के लिए इस इलेक्ट्रिक बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम दिया गया है। Matter इलेक्ट्रिक बाइक में 7.0 इंच की टच कंपेटिबल एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नेविगेशन, नोटिफिकेशन अलर्ट और म्यूजिक प्लेबैक का फीचर मिलता है। इस बाइक में सॉफ्टवेयर के लिए OTA अपडेट्स भी मिलेंगे। Matter की इस ई-बाइक में कीलेस ऑपरेशन दिया गया है, जिसमें साथ में की फोब भी मिलता है। यानी कि इसे स्टार्ट करने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं है। Matter e-bike के साथ एक चार्जर आता है और इसमें 5 लीटर का ग्लव बॉक्स भी मिलता है, जिसमें चार्जिंग सॉकेट दिया गया है।

Auto Expo 2023 में Matter Concept EXE एक ऐसी बाइक है जो कि युवाओं को काफी पसंद आएगी। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी स्वेपिंग के साथ आएगी, जिससे कि ग्राहकों को चार्जिंग करने के लिए रुकने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही यह कंपनी की किफायती बाइक भी होगी।

ऑटो एक्सपो 2023 में Matter Concept UT एक कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाई गई इलेक्ट्रिक बाइक होगी। इससे इसका इस्तेमाल करने वालों को डिलीवरी में आसनी होगी और वह कम खर्च में ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें डिलीवरी को आसान बनाने के लिए यह पैनियर्स और अन्य अटैचमेंट्स आएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »