• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 150 किमी रेंज के साथ बिना चाबी के स्टार्ट होने वाली पहली देसी Matter इलेक्ट्रिक बाइक हुई पेश

150 किमी रेंज के साथ बिना चाबी के स्टार्ट होने वाली पहली देसी Matter इलेक्ट्रिक बाइक हुई पेश

Matter इलेक्ट्रिक बाइक में IP67 रेटिंग वाली लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी है। इस बाइक में 5.0 kWh की बैटरी दी गई है जो कि घर पर मौजूदा सामान्य 5A सॉकेट से प्लग इन करके चार्ज हो सकती है।

150 किमी रेंज के साथ बिना चाबी के स्टार्ट होने वाली पहली देसी Matter इलेक्ट्रिक बाइक हुई पेश

Matter Electric Bike सिंगल चार्ज में 150km रेंज देती है।

ख़ास बातें
  • Matter Electric Bike में 5.0 kWh की बैटरी दी गई है।
  • में 4-स्पीड गियर बॉक्स के साथ एबीएस टेक्नोलॉजी दी गई है।
  • सबसे खास बात यह है कि इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स यूनिट दी गई है।
विज्ञापन
Matter Energy ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) पेश कर दी है। इस बाइक में 4-स्पीड गियर बॉक्स के साथ एबीएस टेक्नोलॉजी दी गई है। इस बाइक में लिक्विड कूल्ड, 5.0kWh बैटरी दी गई है। Matter Energy दावा करती है कि यह नई बाइक एक बार चार्ज होकर 125-150km की रेंज प्रदान कर सकती है। यहां हम आपको Matter की नई इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Matter इलेक्ट्रिक बाइक के पावर और स्पेसिफिकेशंस: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Matter इलेक्ट्रिक बाइक में IP67 रेटिंग वाली लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी है। इस बाइक में 5.0 kWh की बैटरी दी गई है जो कि घर पर मौजूदा सामान्य 5A सॉकेट से प्लग इन करके चार्ज हो सकती है। यह बाइक फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लेती है। यह मोटर 10.5kW की पावर और 520Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है।

सबसे खास बात यह है कि इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स यूनिट दी गई है जो कि आमतौर पर इलेक्ट्रिक बाइक में नजर नहीं आती है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम दिया गया है जो कि राइड के दौरान राइडर की सेफ्टी को सुनिश्चित करता है। Matter इलेक्ट्रिक बाइक में 7.0 इंच की टच कंपेटिबल एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नेविगेशन, नोटिफिकेशन अलर्ट और म्यूजिक प्लेबैक का फीचर मिलता है। इस बाइक में सॉफ्टवेयर के लिए OTA अपडेट्स भी मिलेंगे। Matter की इस ई-बाइक में कीलेस ऑपरेशन दिया गया है, जिसमें साथ में की फोब भी मिलता है। यानी कि इसे स्टार्ट करने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं है। Matter e-bike के साथ एक चार्जर आता है और इसमें 5 लीटर का ग्लव बॉक्स भी मिलता है, जिसमें चार्जिंग सॉकेट दिया गया है।

कीमत और भारत में लॉन्च: Matter Energy ने बताया है कि इस बाइक की बुकिंग 2023 की पहली तिमाही में शुरू होगी। उसी दौरान इस बाइक की कीमत का खुलासा भी किया जा सकता है। वहीं इस बाइक की डिलीवरी अप्रैल 2023 में हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक तीन वेरिएंट में आएगी। इसके अलावा यह बाइक ऑटो एक्स्पो में पेश की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस बाइक के नाम और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, आगे की जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »