• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • शाहरुख खान ने नोएडा में बिखेरा जलवा, बाहें फैला कर Auto Expo में पेश की 631 माइलेज वाली Hyundai Ioniq 5

शाहरुख खान ने नोएडा में बिखेरा जलवा, बाहें फैला कर Auto Expo में पेश की 631 माइलेज वाली Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5 की इंट्रोडक्टरी कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई है। वहीं बुकिंग की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार को महज 1 लाख रुपये देकर हुंडई की ऑफिशियल साइट से बुक किया जा सकता है।

शाहरुख खान ने नोएडा में बिखेरा जलवा, बाहें फैला कर Auto Expo में पेश की 631 माइलेज वाली Hyundai Ioniq 5
ख़ास बातें
  • Hyundai Ioniq 5 की इंट्रोडक्टरी कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई है।
  • Hyundai Ioniq 5 सिंगल चार्ज में 631km की रेंज प्रदान करती है।
  • Hyundai Ioniq 5 को शाहरुख खान ने Auto Expo 2023 में पेश किया।
विज्ञापन
ऑटो एक्स्पो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने जलवा बिखेरा। जी हां शाहरुख ऑटो ऑटो एक्सपो 2023 में हुंडई की नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाने के लिए आए थे। बस फिर क्या होता, शाहरुख ने अपने अनोखे अंदाज में इलेक्ट्रिक कार के आगे बाहें फैलाई और पूरी महफिल लूट ली। शाहरुख वर्तमान में हुंडई के ब्रांड एंबेसडर हैं। जी हां उनका और साउथ कोरियन कंपनी का 25 सालों से ज्यादा पुराना रिश्ता है। आज हम आपको हुंडई की इस अनोखी कार के बारे में बता रहे हैं जो कि शाहरुख द्वारा पेश की गई।
 

Hyundai Ioniq 5 की कीमत और बुकिंग 


कीमत की बात की जाए तो Auto Expo 2023 में पेश की गई Hyundai Ioniq 5 की इंट्रोडक्टरी कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई है। वहीं बुकिंग की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार को महज 1 लाख रुपये देकर हुंडई की ऑफिशियल साइट से बुक किया जा सकता है।
 

Hyundai Ioniq 5 की पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Hyundai Ioniq 5 भारत में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जिसके साथ 72.6kWh की बैटरी दी गई है। यह मोटर 160 किलो वॉट की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर ARAI सर्टिफाइड 631km की रेंज प्रदान करती है। स्पीड की बात करें तो यह महज 7.6 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी की दूरी तय कर सकती है।  चार्जिंग समय की बात करें तो यह कार सिर्फ 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है।

Hyundai IONIQ 5 को हुंडई के नए इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर तैयार किया गया है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार Gravity gold matte, Midnight black pearl और Optic White में उपलब्ध है। आपको बता दें कि Hyundai Ioniq 5 को वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर और वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल ऑफ द ईयर का खिताब भी मिला है।
 

Hyundai IONIQ 5 के फीचर्स


एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें पैरामैट्रिक पिक्सल एलईडी हैडलैंप्स, पैरामैट्रिक पिक्सल एलईडी टेललैंप्स, पैरामैट्रिक पिक्सल डिजाइन एलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्मट, कॉलम टाइप शिफ्ट बाय वायर, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक,  हाइट एडजेस्टमेंट के साथ हैंड्स फ्री स्मार्ट पावर टेल गेट और एलईडी टर्न इंटीकेटर्स के साथ हीटेड आउटसाइड मिरर दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  10. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »