मारूति सुजुकी जनवरी में पेश करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल eVitara

EV की इंटरनेशनल सेल्स में कमी का ट्रेंड भारत में नहीं दिख रहा है। इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच देश में EV की सेल्स लगभग 30 प्रतिशत बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2024 19:29 IST
ख़ास बातें
  • मारूति सुजुकी ने eVitara का टीजर दिया है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी वेरिएंट हैं
  • देश में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम है

इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच देश में EV की सेल्स लगभग 30 प्रतिशत बढ़ी है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) eVitara अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले Bharat Mobility Global Expo में प्रदर्शित किया जाएगा। कंपनी ने eVitara का टीजर दिया है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 17 से 22 जनवरी तक आयोजित होगा। 

जापान की Suzuki Motor ने इटली के मिलान में पहले ही eVitara को प्रदर्शित कर चुकी है। मारूति सुजुकी में सुजुकी मोटर की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इस इलेक्ट्रिक SUV के यूरोपियन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में दिए जाएंगे या नहीं। मारूति ने बताया है कि देश से इसका एक्सपोर्ट किया जाएगा। इसकी मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। eVitara में खराब रास्तों पर ड्राइविंग के लिए ट्रेल मोड दिया गया है। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी वेरिएंट हैं। eVitara में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है। देश में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम है। अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। इसके बावजूद देश में EV की संख्या कम है। हालांकि, EV की इंटरनेशनल सेल्स में कमी का ट्रेंड भारत में नहीं दिख रहा है। इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच देश में EV की सेल्स लगभग 30 प्रतिशत बढ़ी है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि देश में EV के लिए पब्लिक चार्जिंग की डिमांड को पूरा करने के लिए 2030 तक लगभग 16,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की जररूत है। EV को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी उपाय किए जा रहे हैं। ऑटोमोबाइल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक को भी Bharat Mobility Expo में लॉन्च किया जाएगा। इसकी मैन्युफैक्चरिंग दिसंबर के अंत तक शुरू की जा सकती है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। EV होने के कारण इसके फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल और बेहतर एफिशिएंसी के लिए 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.