Maruti Suzuki ने e-Vitara का यूरोप में शुरू किया एक्सपोर्ट, जल्द होगा भारत में लॉन्च

इस इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन में थ्री-प्वाइंट मैट्रिक LED डेटाइम रनिंग लाइट को हेडलाइट में इंटीग्रेट किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • यह सुजुकी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है
  • इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के गुजरात के प्लांट में की जा रही है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा

इसकी मैन्युफैक्चरिंग एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी के गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में की जा रही है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारूति सुजुकी ने e-Vitara का यूरोप में एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। यह सुजुकी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है। कंपनी ने अगस्त के अंत में e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा है। 

कंपनी ने e-Vitara का जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले महीने गुजरात के हंसलपुर में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में e-Vitara की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने पर मौजूद थे। उन्होंने मारूति सुजुकी की 'मेक इन इंडिया' अभियान की ब्रांड एम्बैस्डर के तौर पर प्रशंसा की थी। 

Advertisement

मारूति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड CEO, Hisashi Takeuchi ने कहा था, "माननीय प्रधानमंत्री की ओर से मारूति सुजुकी को 'मेक इन इंडिया' के ब्रांड एम्बैस्डर के तौर पर स्वीकार करना हमारे लिए एक सर्वोच्च सम्मान है। यूरोप में e-Vitara के एक्सपोर्ट की शुरुआत हमारे लिए गर्व का मौका है।" e-Vitara की मैन्युफैक्चरिंग एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी के गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में की जा रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित किए गए Bharat Mobility Global Expo में मारूति सुजुकी ने e-Vitara को प्रदर्शित किया था। इसकी मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन में थ्री-प्वाइंट मैट्रिक LED डेटाइम रनिंग लाइट को हेडलाइट में इंटीग्रेट किया गया है। इसमें हेडलाइट के सेंटर में पिआनो ब्लैक एसेंट्स भी इसे अलग लुक देते हैं। इसमें डुअल-टोन  इंटीरियर डैशबोर्ड पर स्क्वेयर्ड-ऑफ एलिमेंट्स के साथ है। इसका इंटीरियर डुअल-टोन के साथ है। e-Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क उपलब्ध कराएगा। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.