• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 

Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Motorola ने AI बेस्ड Video Enhancement Engine दिया गया है

Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • Motorola Signature 27 को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी का ArcticMesh कूलिंग सिस्टम होगा
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला की Signature सीरीज में यह दूसरा मॉडल है। हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया गया था। इससे पहले इसे Snapdragon Summit में पेश किया गया था। 

मोटोरोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Motorola Signature 27 को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग में इसके प्रोसेसर का मॉडल नंबर - QTI SM8975 है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है। इसमें Adreno 850 GPU दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का ArcticMesh कूलिंग सिस्टम होगा। 

Motorola Signature 27 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Motorola ने AI बेस्ड Video Enhancement Engine दिया गया है। यह रिकॉर्डिंग के दौरान सीन को समझकर कलर्स को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है।  Motorola Signature 27 को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,313 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,088 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 

 इस स्मार्टफोन को Pantone Capulet Green और Pantone Coal Smoke कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके  Pantone Coal Smoke कलर वाले वेरिएंट में बेहतर ग्रिप के लिए वुवेन टेक्सचर होगा। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन के लिए सात वर्ष के OS अपग्रेड उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। Motorola Edge 70 Neo भी जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Edge 70 Neo में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए  Motorola Edge 60 Neo की यह जगह लेगा। Motorola Edge 70 Neo के लिए 8 GB तक के RAM और 256 GB तक की स्टोरेज के ऑप्शन हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को चार Pantone कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Motorola Edge 70 Neo में 6.78 इंच 1.5K डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »