• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 437km चलने वाली Nexon EV Prime और Nexon EV Max जेट एडिशन लॉन्च, देसी दाम में विदेशी फील

सिंगल चार्ज में 437km चलने वाली Nexon EV Prime और Nexon EV Max जेट एडिशन लॉन्च, देसी दाम में विदेशी फील

Nexon EV में 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 129 पीएस और 245 एनएम का टार्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो Nexon EV की अधिकतम 312 किमी रेंज है।

सिंगल चार्ज में 437km चलने वाली Nexon EV Prime और Nexon EV Max जेट एडिशन लॉन्च, देसी दाम में विदेशी फील

Photo Credit: Tata Motors

ख़ास बातें
  • Nexon EV Prime जेट एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 17.50 लाख रुपये है।
  • Nexon EV Max जेट एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 19.54 लाख रुपये रखी गई है।
  • Nexon EV Prime और EV Max का जेट एडिशन लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Tata Motors ने शुक्रवार को Nexon EV Prime और EV Max का जेट एडिशन लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि नई Nexon EV  जेट एडिशन टॉप-स्पेक XZ+ Lux ट्रिम वेरिएंट है। इन ईवी में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा कोई भी टेक्निकल या मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। Nexon EV Prime और EV Max के जेट एडिशन के फीचर्स और स्पेसिपिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Nexon EV Prime और Nexon EV Max जेट एडिशन की कीमत


कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने Nexon EV Prime जेट एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 17.50 लाख रुपये और Nexon EV Max जेट एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 19.54 लाख रुपये रखी गई है।

Nexon EV Prime और Max में स्टारलाइट ड्यूल पेंट फिनिशिंग नजर आती है। ब्रॉन्ज बॉडी और सिल्वर रूफ के साथ स्टारलाइट ड्यूल पेंट फिनिशिंग भी है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक ब्लू एक्सेंट को ग्लॉस ब्लैक या सिल्वर एक्सेंट के साथ बदला गया है। जेट एडिशन की विंडो के नीचे बेल्ट लाइन ग्लॉस ब्लैक में नजर आती है। ब्रॉन्ज और ब्लैक थीम Nexon EV के इंटीरियर में भी नजर आती है। Nexon EV के डैशबोर्ड और डोर पैनल पर नया ब्रॉन्ज ट्रिम है। वहीं ईवी के लैदरेट डोर पैड भी नए ग्रेनाइट ब्लैक फिनिशिंग से लैस हैं। अगर सीट्स की बात करें तो व्हाइट अपहोल्सट्री में नई ब्रॉन्ज कंट्रास्ट की सिलाई है। एसी वेंट्स और सेंटर कंसोल के चारों ओर इलेक्ट्रिक ब्लू एक्सेंट भी ब्लैक कलर में हैं।
 

Tata Nexon EV Max के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 141 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें  EV Max सिंगल चार्ज में ARAI क्लेम के मुताबिक 437 किमी तक चलती है।
 

Tata Nexon EV के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nexon EV में 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 129 पीएस और 245 एनएम का टार्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो Nexon EV की अधिकतम 312 किमी रेंज है। इसमें Ziptron टेक्नोलॉजी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »