Mahindra ने शुरू की XEV 9E, BE 6 इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग, जानें प्राइसेज, रेंज

XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग दी गई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 22:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने XEV 9E और BE 6 को अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है
  • इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए AC वॉल बॉक्स चार्जर का प्राइस चुकाना होगा
  • EV के सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान है

इन इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी अगले महीने से की जाएगी

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs की बुकिंग को शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष पेश की गई XEV 9E और BE 6 की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन के प्लांट में की जा रही है। इन इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी अगले महीने से की जाएगी।  

कंपनी ने  XEV 9E और BE 6 को अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान है। कंपनी ने BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। BE 6 के प्राइसेज लगभग 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हैं। XEV 9e के चार वेरिएंट्स हैं। इसके प्राइसेज लगभग 21.90 लाख रुपये और 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

हालांकि, इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए AC वॉल बॉक्स चार्जर का प्राइस चुकाना होगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 7.7 kW AC चार्जर का लगभग 50,000 रुपये और 11.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 75,000 रुपये का प्राइस तय किया है। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि BE 6 के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 535 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 682 किलोमीटर की है। XEV 9e के 59 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh वाले वेरिएंट की लगभग 656 किलोमीटर की है। 

पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने BE 6e का नाम अस्थायी तौर पर बदलकर 'BE 6' करने का फैसला किया था। IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और दिल्ली हाई कोर्ट में कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की थी। InterGlobe Aviation ने इस याचिका में कहा था कि पिछले 18 वर्षों से '6E' उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। इस विवाद के बारे में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से दिए गए एक स्टेटमेंट में कहा गया था, "कंपनी का BE 6e मार्केट स्टैंडअलोन 6E नहीं है। हमारा मानना है कि यह इंडिगो के 6E से अलग है, जो एक एयरलाइन का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा रजिस्ट्रेशन का आवेदन एक पूरी तरह अलग इंडस्ट्री और प्रोडक्ट के लिए है।" 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.