Mahindra की XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स

XEV 9E और BE 6 को कंपनी ने अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 फरवरी 2025 21:36 IST
ख़ास बातें
  • इन इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी अगले महीने से होगी
  • XEV 9E और BE 6 को कंपनी ने अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है
  • SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है

कंपनी को पहले दिन मिली बुकिंग में XEV 9E की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत की है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra को XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs के लिए कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को XEV 9E और BE 6 की शुरुआती दिन पर 30,179 बुकिंग्स मिली हैं। पिछले वर्ष देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री लगभग एक लाख यूनिट्स की थी। 

इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स और इसकी वेबसाइट पर कराई जा सकती है। कंपनी को पहले दिन मिली बुकिंग्स में XEV 9E की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत और BE 6 की 44 प्रतिशत की है। पिछले वर्ष पेश की गई XEV 9E और BE 6 की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन के प्लांट में की जा रही है। इन इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी अगले महीने से होगी। 
Advertisement

XEV 9E और BE 6 को कंपनी ने अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में Tata Motors का पहला रैंक है। कंपनी ने BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। BE 6 के प्राइसेज लगभग 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हैं। XEV 9e के चार वेरिएंट्स हैं। इसके प्राइसेज लगभग 21.90 लाख रुपये और 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

हालांकि, इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए AC वॉल बॉक्स चार्जर का प्राइस चुकाना होगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 7.7 kW AC चार्जर का लगभग 50,000 रुपये और 11.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 75,000 रुपये का प्राइस तय किया है। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि BE 6 के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 535 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 682 किलोमीटर की है। XEV 9e के 59 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh वाले बैटरी वेरिएंट की लगभग 656 किलोमीटर की है। पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने BE 6e का नाम अस्थायी तौर पर बदलकर 'BE 6' करने का फैसला किया था। IndiGo एयरलाइन को ऑपरेट करने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और दिल्ली हाई कोर्ट में कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की थी। InterGlobe Aviation ने इस याचिका में कहा था कि पिछले 18 वर्षों से '6E' उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  3. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  4. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  5. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  6. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  7. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  8. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  10. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.